• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्लैटिनम पार्क हाईटेक रामलीला का तड़का वध दृश्य बना हॉरर नाइट

The tadka slaughter scene of Platinum Park Hi-Tech Ramlila became a horror night - Sri Ganganagar News in Hindi

खास खबर। श्रीगंगानगर श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी प्रथम के प्लैटिनम पार्क में चल रही हाईटेक रामलीला के तीसरे दिन मंगलवार रातको ताड़का वध प्रसंग का मंचन इतनी डरावनी और रोंगटे खड़े कर देने वाली शैली में किया गया कि पूरा पंडाल एक हंटिंग हॉरर नाइट में तब्दील हो गया। मंच पर हवा में उड़ते और आग उगलते हुए नर पिशाच राक्षसों के बीच चाची ताड़का का भयानक रूप देखकर दर्शक, खासकर बच्चे, डर और सहम गए।
आयोजकों का दावा है कि इस तरह का सीन शायद ही किसी अन्य रामलीला में दिखाया जाता हो।आज रात रामलीला में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष विमल बिहाणी थे। निर्देशक सुभेष देहडान के निर्देशन में सूरज सोनी और उनकी टीम युवराज, रुद्रांश, अजय सिवान आदि ने इस प्रसंग को एक हॉरर मूवी के सीन की तरह पेश किया। हाईटेक रामलीला में हर साल ताड़का वध का दृश्य भयानकता के लिहाज से नई ऊंचाई छूता रहा है और इस बार भी टीम ने एक नया रिकॉर्ड कायम करने का दावा किया है।
तीसरे दिन की शुरुआत राक्षसों द्वारा विश्वामित्र के यज्ञ को विध्वंस करने के दृश्य से हुई। इसके बाद राक्षसों के संहार के लिए विश्वामित्र के राजा दशरथ के पास जाकर राम-लक्ष्मण को मांगने का प्रसंग दिखाया गया। ताड़का वध की सूचना सुबाहु, मारिच और अन्य राक्षसों तक पहुंचने के बाद सुबाहु और मारिच वध, अहिल्या उद्धार तथा पुष्प वाटिका में राम-सीता के प्रथम दृष्टि मिलन के दृश्य भी मंचित किए गए।
अजय सिवान ने विश्वामित्र, लक्ष्य ने मारिच, रोहित ने सुबाहु तथा जशन, हार्दिक और शेखर ने राक्षसों की भूमिका निभाई। गुरु वशिष्ठ की भूमिका संजय बजाज, लक्ष्मण की रुद्रांश, बालक राम की युवराज, दशरथ की सुधीर गोयल, युवा राम की अंकित भगत, अहिल्या की आंचल धींगडा और सीता की भूमिका हरप्रीत ने साधे हुए अंदाज में बखूबी निभाई।
दर्शकों ने कलाकारों की अभिनय प्रतिभा का खूब तालियां बजाकर स्वागत और अभिनंदन किया। प्लैटिनम पार्क में इतनी बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंच रहे हैं कि पार्क छोटा पड़ने लगा है। कई दर्शक पार्क के बाहर खड़े होकर कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं। तुषार भाटिया के नेतृत्व में आईटी टीम सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही है। पूरी सिक्योरिटी टीम और कार्यकर्ता लोगों को व्यवस्थित तरीके से कुर्सियों पर बैठाकर कार्यक्रम देखने की व्यवस्था में जुटे हैं।
भूषण अरोड़ा, नरेंद्र जुनेजा, महेंद्र जिंदल, अमित धींगडा, विनोद कुक्कड़,, एडवोकेट गुरमेश धींगडा, संरक्षक कृष्ण गुनेजा, पवन वधवा और संजय गोयल रामलीला के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। मल्लिका धींगडा, राधा गुनेजा और सुषमा बतरा समेत महिलाओं की टीम भी पूरी तरह सक्रिय है। इस रामलीला में महिला पात्रों की भूमिका महिलाएं ही निभा रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The tadka slaughter scene of Platinum Park Hi-Tech Ramlila became a horror night
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shri ramlila seva samiti sri ganganagar, high tech ramlila platinum park riddhi siddhi colony, tadka vadh scene enactment, horror special effects ramlila staging, navratri dussehra celebrations rajasthan, ramayana demoness tataka episode, cultural religious drama sri ganganagar, modern stage production ramlila, special news sri ganganagar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved