• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीगंगानगर में नशे के खिलाफ अलख जगाएगी शॉर्ट फिल्म सफेद साया का विद्यालयों में होगा प्रदर्शन

The short film Safed Saaya will create awareness against drug abuse in Sri Ganganagar and will be screened in schools - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले में नशा मुक्त समाज बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, जिला कलेक्टर डॉ. मंजू और पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान' के तहत एक शॉर्ट फिल्म 'सफेद साया' का प्रदर्शन किया जाएगा। यह फिल्म 5 जुलाई 2025 को 'नो बैग डे' के अवसर पर जिले के सभी विद्यालयों में दिखाई जाएगी। यह फिल्म उन सभी परिवारों की मार्मिक सच्चाई को बयां करती है, जो नशे के कारण बिखर गए हैं। 'नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान' के विक्रम ज्याणी ने फिल्म के विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 'सफेद साया' एक मेहनतकश इंसान की कहानी है, जो अपने परिवार को खुश रखने के लिए दिन-रात संघर्ष करता है, लेकिन नशे की लत में पड़कर अपनी जान गंवा देता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक बेटी अपने पिता के मृत शरीर को झकझोरती है, पत्नी बेसुध होकर रोती है, और दादा-बूढ़े पिता केवल खामोश खड़े रह जाते हैं, घर में केवल सन्नाटा और पछतावा शेष रह जाता है। यह दृश्य नशे के विनाशकारी परिणामों को अत्यंत भावनात्मक रूप से प्रस्तुत करता है।
जिला प्रशासन ने समाज के सभी नागरिकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे इस फिल्म को अवश्य देखें।, उन्होंने 'सफेद साया' का लिंक (https://youtu.be/gyVQH8lYITc?si=-Ze2cTjiYK-ht0J-) अपने मित्रों, परिवार और विभिन्न ग्रुपों में साझा करने का भी आग्रह किया है। प्रशासन का मानना है कि आपका एक छोटा सा शेयर किसी की ज़िंदगी बचा सकता है।
यह फिल्म यू-ट्यूब पर 'सफेद साया' के नाम से और जिला प्रशासन के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है। इसके अलावा, इस फिल्म की स्क्रीनिंग गांवों में निःशुल्क की जाएगी, जिसके लिए इच्छुक व्यक्ति 9982457830 पर संपर्क कर सकते हैं। यह पहल नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज को इस बुराई से मुक्त करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The short film Safed Saaya will create awareness against drug abuse in Sri Ganganagar and will be screened in schools
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sri ganganagar, drug-free society, short film, white saya, nasha mukt sri ganganagar abhiyan, no bag day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved