• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रीय कला मंदिर की सजी मधुर संगीतमय शाम, संगीत की धुनों ने श्रोताओं को बांधे रखा

The National Art Temple was adorned for a delightful musical evening, and the melodies captivated the audience - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। राष्ट्रीय कला मंदिर में ,कल शाम आयोजित विशेष संगीतमय कार्यक्रम ने शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस सुरीली शाम में ताल म्यूजिकल बैंड के मधुर संगीत और प्रतिभाशाली गायकों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर दिया, जिससे पूरा हॉल उत्साह और आनंद से भर उठा। कार्यक्रम का आयोजन नववर्ष और लोहड़ी के पर्व के उपलक्ष्य में किया गया था, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुई। राष्ट्रीय कला मंदिर के अध्यक्ष वीरेंद्र बैद ने सभी उपस्थित अतिथियों, कलाकारों और श्रोताओं का स्वागत किया। इसके बाद कलाकारों और विशेष अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके बाद ताल म्यूजिकल बैंड की मधुर धुनों पर गायकों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। रिद्धिमा ने क्लासिक गीत 'एक प्यार का नगमा है' गाकर सभी को भावुक कर दिया, जबकि अनिल सिंह ने 'रुतबा' गीत से माहौल में जोश भर दिया। युवराज सिद्धू ने 'मंजिले अपनी जगह हैं' और बाद में 'तू माने या न माने' तथा 'छल्ला' जैसे गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया। प्रवीण गोल्डी ने 'किसी नजर को तेरा इंतजार' और 'चरखा' गाकर रोमांटिक और लोक संगीत का मिश्रण प्रस्तुत किया।
जतिन गौतम ने ऊर्जावान गीत 'चल छैया छैया' से सभी को थिरकने के लिए प्रेरित किया, जबकि हर्षिता ने 'माही वे' गाकर युवा दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी गायकों ने एक साथ मिलकर लोहड़ी की पारंपरिक बोलियां गाईं, जिसने पंजाबी संस्कृति की झलक दिखाई। मुख्य अतिथि विष्णु पुरोहित और विशिष्ट अतिथि लायन्स क्लब विश्वास के अध्यक्ष अमनप्रदीप सिंह कहलों ने गायकों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शहर की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं। राष्ट्रीय कला मंदिर के सचिव राकेश मोंगा ने मंच संचालन करते हुए विशेष अंदाज और हास्यपूर्ण टिप्पणियों ने रंग जमाया और दर्शकों को लगातार बांधे रखा। उन्होंने सभी कलाकारों, अतिथियों, प्रायोजकों और श्रोताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस संगीतमय शाम में प्रमुख रूप से निलायकांत छाबड़ा, सुनील शर्मा, एमपी सिंह, तरसेम जिंदल, विजय जोरा, मोहन दादरवाल, डॉ. रजनी अग्रवाल, विजय गोयल, अजय गुप्ता, मोहनलाल चितलांगिया, राजेश नागपाल, सुरेंद्र कच्छवाहा, सुदर्शन बतरा सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The National Art Temple was adorned for a delightful musical evening, and the melodies captivated the audience
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sri ganganagar events, national kala mandir, taal musical band, new year celebration 2026, lohri festival rajasthan, local artists talent, musical evening ganganagar, cultural program, ganganagar news, live music rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved