• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला स्तरीय बालिका दिवस पर किया प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित

Talented students honored at the District-Level Girl Child Day - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के उपलक्ष्य में शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को जिला स्तरीय बालिका दिवस का आयोजन सेलिब्रेशन पैलेस हॉल में किया गया। इसमें जिले भर से 250 से अधिक प्रतिभावान बालिकाओं एवं अध्यापिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती आराधना चौहान (आईएएस) ने बालिकाओं को बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त कर जीवन में अपने लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। श्रीमती प्रीति गर्ग उप निदेशक उद्यान विभाग, श्री विजय कुमार सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता विभाग और श्रीमती कविता स्वामी, सहायक निदेशक, बागवानी विभाग ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अरविंद सिंह मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने भी बालिका दिवस के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कक्षा 8, 10 एवं 12 में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाली छात्राओं तथा खेल एवं अन्य गतिविधियों में भाग लेने वाली प्रतिभावान छात्राओं के साथ-साथ 30 महिला अध्यापिकाओं को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गायन एवं नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी गई।
इस अवसर पर भारत सिडाना सहायक निदेशक, श्री लेखराज वधवा, श्री नितिन बतरा,श्री तेज प्रताप सिंह, श्रीमती बेअंत कौर एवं श्रीमती जया शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच संचालन श्रीमती गीता द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Talented students honored at the District-Level Girl Child Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: talented, students, honored, district-level, girl child day, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved