• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दो हादसे में दो कारें नियंत्रित हो पलटी, कोई हताहत नहीं

Sriganganagar: Two cars are controlled in two accidents, no casualties - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। जिले में गत शाम अलग-अलग हादसों में दो कारें अनियंत्रित होकर पलट गईं। एक हादसा रावला में 365 हैड रोड पर हुआ जबकि दूसरा हादसा ढाबां गांव के निकट हुआ। रावला में 365 हैड रोड पर गत शाम एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार तीन केपीडी के विष्णु खिलेरी व उसका साथी बाल-बाल बच गए। खिलेरी ने बताया कि वह अपने दोस्त राकेश को साथ लेकर 4 केएनडी के हनुमान मंदिर धाेक लगाने जा रहा था कि एक केेएनडी के सामने एकाएक पशु आ जाने से कार अनियंत्रित हो गई और पलट गई।
दूसरा हादसा ढाबां गांव के निकट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक कार श्रीगंगानगर की ओर से आ रही थी कि ढाबां गांव के बस स्टैंड के पास अनियंत्रित होकर पलट गई और एक पेड़ से जा टकराई। इसमें तीन लोग सवार थे जो पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। गनीमत रही कि इसमें भी ज्यादा चोटें नहीं आईं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sriganganagar: Two cars are controlled in two accidents, no casualties
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sriganganagar news, cars controlled, overturns cars, two accidents, no casualties in accidents, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved