• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीगंगानगर : होली से पहले शुरू हुई रसिया चंग धमाल

Sriganganagar: Rasiya Chang Dhamaal started before Holi - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। होली से नौ दिन पहले शहर में होली के रसिया चंग की धमाल शुरू हो गई है। पंजाबी बाहुल होने के कारण राजस्थानी रंग में रंगा चंग धमाल लोगां को खूब पसंद आ रहा है। रवींद्र पथ पर मरुधर घूमर कला मंच ने चंग धमाल का आयोजन किया है। मंच के दो पुरुषों ने मेहरी बनकर महिला पात्र निभाया और चंग की थाप पर नाच गाना किया। यहां चंग धमाल की शुरुआत धौळे गढ़ में राजभवानी जैसे धमाल की गई। इसमें देवी की आरधना की गई। भंगड़ो पीजा रे सदाशिव भोळा अमली जैसी धमाल पेश की गई। इस धमाल के दौरान चंग, मजीरे और बांसुरी का तालमेल शानदार रहा। इन कार्यक्रमों के साथ होली का रंग भी चढ़ने लगा है। मरुधर घूमर कला मंच के मुताबिक इस कार्यक्रम को लोगों ने पसंद किया है। अगले नौ दिन तक कार्यक्रम बुक है। होली से एक दिन पहले तीन शिफ्ट में चंग धमाल के कार्यक्रम होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sriganganagar: Rasiya Chang Dhamaal started before Holi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sriganganagar, rasiyachang, dhamaal, holi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved