• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीगंगानगर : महंगाई राहत कैम्प में हुए 1 लाख 5 हजार 303 पंजीकरण

Sriganganagar: 1 lakh 5 thousand 303 registrations done in inflation relief camp - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर में भारी उत्साह है। विशेष रूप से महिलाओं में महंगाई राहत कैंप को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत आज जिले में 1 लाख 5 हजार 303 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया। जिला कलक्टर सौरभ स्वामी ने बताया कि जिले में महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया गया। 60 स्थाई राहत कैम्पों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में 11 एवं नगरीय वार्डो में 11 शिविर आयोजित किए गए। इनमें 1 लाख 5 हजार 303 लाभार्थियों ने पंजीयन कराया। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में आमजन द्वारा राज्य सरकार की महंगाई से राहत देने वाली दस जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पंजीयन करवाया गया। ’इन योजनाओं में लाभार्थियों ने प्राप्त किया लाभ’

जिला कलक्टर ने बताया कि इन शिविरों में 25093 परिवारों को योजनाओं का लाभ दिया गया। इसमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 22483, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में 22483, इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 5391, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 13790, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 408, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 15279., मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 10761, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 7219, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 5627, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 1862 लाभार्थियों को पंजीयन कर कुल 1 लाख 5 हजार 303 मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड वितरित किये गए।
’आज यहां आयोजित किए गए शिविर’
जिला कलक्टर सौरभ स्वामी ने बताया कि स्थाई महंगाई राहत कैम्प 25 अप्रैल से 30 जून तक आयोजित किये जा रहे हैं। इसके तहत उपखण्ड श्रीगंगानगर के लिये केन्द्रीय बस स्टैण्ड, पशु चिकित्सालय नजदीक ताराचंद वाटिका, राउमावि नं. 10 शुगर मिल, रेलवे स्टेशन, पंचायत समिति कार्यालय, समाज कल्याण कार्यालय अग्रसेन नगर, तहसील कार्यालय, राजकीय चिकित्सालय, कृषि उपज मंडी समिति नई धान मण्डी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 2 ई छोटी, राउमावि विद्यालय 5 ई छोटी तथा रिद्धि सिद्धि प्रथम श्रीगंगानगर में शिविर आयोजित हुए।
इसी प्रकार उपखण्ड अनूपगढ़ के लिये नगरपालिका कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय, तहसील कार्यालय, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, व्यापार मण्डल और रोडवेज बस स्टैण्ड अनूपगढ़ में शिविर आयोजित हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sriganganagar: 1 lakh 5 thousand 303 registrations done in inflation relief camp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sriganganagar, reliefcamp, rajasthan, ashokgehlot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved