• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीगंगानगर : तपोवन आश्रम में युवती के शुभ विवाह का आयोजन, घड़साना से आएगी बारात

Sri Ganganagar: Auspicious marriage of a girl organized in Tapovan Ashram, procession will come from Ghadsana - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह योजना के तहत संचालित तपोवन आश्रम एक बार फिर समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश कर रहा है। आश्रम में पिछले एक साल से आवासित बेसहारा युवती का मंगलवार को धूमधाम से विवाह संपन्न होगा। तपोवन ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल ने बताया कि यह युवती एक वर्ष पूर्व आश्रम को लावारिस अवस्था में मिली थी। आश्रम में उसे न केवल आश्रय दिया गया, बल्कि उसके जीवन को एक नई दिशा देने का प्रयास भी किया गया। अब उसका शुभ विवाह मिर्जेवाला रोड स्थित तपोवन आश्रम में आयोजित होगा। बारात नई मंडी घड़साना से आएगी। इस अवसर पर आश्रम के नवनिर्मित भवन में प्रवेश कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। यह भवन भविष्य में और अधिक निराश्रित व जरूरतमंद महिलाओं को आश्रय और सहायता प्रदान करेगा।
समाज के लिए प्रेरणायह आयोजन न केवल मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है, बल्कि यह समाज को एक सकारात्मक संदेश भी देता है कि सामूहिक प्रयासों से किसी का जीवन संवारने का कार्य किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sri Ganganagar: Auspicious marriage of a girl organized in Tapovan Ashram, procession will come from Ghadsana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sri ganganagar, auspicious, marriage, girl organized, tapovan, ashram, procession, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved