• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गंगानगर में 30500 उपभोक्ताओं पर जोधपुर डिस्कॉम का 40 करोड़ बकाया, अब कुर्की!

Revenue recovery campaign of Jodhpur, 40 Crore due on 30500 consumers in Ganganagar - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। मार्च का महीना पास आने के साथ ही जोधपुर डिस्कॉम ने राजस्व वसूली अभियान तेज कर दिया है। श्रीगंगानगर जिले में 30552 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर बिजली निगम का 5 हजार रुपए से ज्यादा बकाया है। ऐसे में निगम के 40 करोड़ रुपए बकाया चल रहे हैं। अब ऐसे बकायेदार उपभोक्ताओं पर बिजली निगम सख्ती करेगा। बकाया वसूलने के लिए निगम ने कुर्की की तैयारी कर ली है।

जोधपुर डिस्कॉम एक्सईएन सिटी केके कस्वां ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार राजस्व वसूली के लिए उपभोक्ताओं पर सख्ती की जा रही है। सभी सब डिवीजनों में डिफाल्टर और बड़े बकायादारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। 665 उपभोक्ताओं को कुर्की के नोटिस भी भेजे जा चुके हैं। जिले में 485 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनकी बकाया राशि 50 हजार से 1 लाख के बीच है, इनसे 3 करोड़ 23.29 लाख रुपए वसूल किए जाने हैं। वहीं, 139 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर 1 लाख से ज्यादा की राशि बकाया है, इनसे 2 करोड़ 44.97 लाख रुपए वसूल किए जाने हैं।

एक्सईएन को मिल जाते हैं कुर्की के अधिकार

आमतौर पर कुर्की के आदेश तहसीलदार के जरिए जारी किए जाते हैं। लेकिन इलेक्ट्रिक-सिटी अंडर ड्यूज रिकवरी एक्ट के तहत डिस्कॉम के अधिशासी अभियंता को कुर्की के अधिकार मिल जाते हैं। इस एक्ट के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए वह उपभोक्ता की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश जारी कर सकता है। इसमें उपभोक्ता के घर का सामान जैसे टीवी, फ्रिज, कार, बाइक, मकान, भूखंड जैसी संपत्ति को कुर्क किया जाता है। लेकिन स्त्रीधन को इसमें राहत रहती है, महिलाओं को दहेज में मिली चीजों की कुर्की नहीं होती है।

अनूपगढ़ व घड़साना में हैं ज्यादा बकायादार
सबसे ज्यादा राजस्व की वसूली अनूपगढ़ और घड़साना सब डिवीजन से की जानी है। अनूपगढ़ के 3763 उपभोक्ताओं से 5 करोड़ 12.9 लाख रुपए वसूले जाने हैं। वहीं, घड़साना में 5162 उपभोक्ताओं से 7 करोड़ 4.92 लाख रुपए की वसूली होनी है। तीसरे नंबर पर ग्रामीण सब डिवीजन है, जहां 3159 उपभोक्ताओं पर 4.25 करोड़ बकाया है, बकायादारों में श्रीविजयनगर चौथे स्थान पर है। यहां 2936 उपभोक्ताओं से 4.01 करोड़ रुपए वसूले जाने हैं।

श्रीगंगानगर शहर में बिजली निगम को उपभोक्ताओे से वसूलने हैं 92.37 लाख रुपए
जिला मुख्यालय की बात करें तो सिर्फ शहर में निगम को उपभोक्ताओं से 92.37 लाख रुपए वसूली करनी है। अभी तक निगम 665 उपभोक्ताओं को बकाया राशि जमा करने के लिए नोटिस भेज चुका है। इन सभी की बकाया राशि 50 हजार रुपए से ज्यादा है। जिन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें ज्यादातर ऐसे हैं, जिन पर लंबे समय से बकाया चल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Revenue recovery campaign of Jodhpur, 40 Crore due on 30500 consumers in Ganganagar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur discom, 40 crore due on 30500 consumers, ganganagar electricity consumers, revenue recovery campaign of jodhpur discom, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved