• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रामीण सेवा शिविर में आमजन को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, जताया आभार

Residents Benefit from Pradhan Mantri Awas Yojana at Rural Service Camp; Express Gratitude - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं। सूरतगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सरदारपुरा खर्था में गुरूवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में इन्द्राज पुत्र लेखराम, रोशनलाल पुत्र किरताराम, संतोष पत्नी धर्मपाल निवासी 1 एसआरपीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आवास व शौचालय का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। लाभार्थियों ने बताया कि सिर पर पक्की छत और शौचालय का लाभ मिलने से उसे परेशानी से निजात मिली है। आवास-शौचालय का लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार जताया। इसी तरह घडसाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 8 पीएसडी-बी में आयोजित शिविर में मदनलाल पुत्र बनवारी लाल, मूर्ति देवी पत्नी सोजीराम, जसवंत सिंह पुत्र कपूर सिंह, सुरेश सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, अमरजीत कौर पत्नी ओमकार सिंह, विनोद कुमार पुत्र सहीराम को आवासी भूखण्ड का पट्टा सौंपा गया। इस दौरान एसडीएम दीपक चंदन, तहसीलदार रामस्वरूप मीणा, अमृत कुमार मीणा, दिनेश कुमार, तायरा बानो सहित अन्य मौजूद रहे। लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार जताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Residents Benefit from Pradhan Mantri Awas Yojana at Rural Service Camp; Express Gratitude
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rural service camp, pm awas yojana, swachh bharat mission, housing scheme, land patta distribution, sriganganagar, suratgarh, ghadsana, rajasthan government, bhajanlal sharma, rural development, welfare scheme, beneficiaries, gram panchayat, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved