• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह : मुख्य अतिथि ने किया ध्वजारोहण

Republic Day Main Ceremony: Chief Guest Hoists the National Flag - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह सोमवार सुबह डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के खेल प्रांगण में समारोहपूर्वक आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डाॅ. मंजू द्वारा प्रातः 9.05 बजे ध्वजारोहण किया गया। मुख्य समारोह में जिला कलक्टर डाॅ. मंजू ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट में आरएसी, राजस्थान पुलिस पुरूष, महिला पुलिस, अरबन होमगार्ड, एनसीसी सीनियर छात्र-छात्रा, हिन्दुस्तान स्काउट गाइड, भारत स्काउट गाइड की टुकडियों ने भाग लिया। एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार ने राज्यपाल का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का पठन किया। कार्यक्रम में श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलादराय टाक, सादुलशहर विधायक गुरवीर बराड, सांसद कुलदीप इंदौरा, जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. अमृता दुहन सहित अन्य ने उपस्थित स्वतंत्रता सेनानियों व वीरांगनाओं का शॉल ओढाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने आर्कषक व्यायाम और देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर शरणपाल सिंह मान, जिला प्रमुख दुलाराम इंदलिया, प्रियंका बैलाण, एडीएम सतर्कता रीना, एएसपी रघुवीर शर्मा, जिला परिषद सीईओ गिरधर, एसडीएम श्रीगंगानगर नयन गौतम, आशुतोष गुप्ता, प्रदीप धेरड, बबीता गौड, डाॅ. बृजमोहन सहारण सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
दक्ष परेड में राजस्थान शस्त्र ने प्रथम, राजस्थान पुलिस महिला की टुकड़ी ने द्वितीय एवं राजस्थान पुलिस की टुकड़ी ने तृतीय तथा अदक्ष परेड में एनसीसी सीनियर डिविजन छात्र प्रथम, एनसीसी सीनियर डिविजन छात्रा दूसरा और हिन्दुस्तान गाइड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार झांकी प्रदर्शन में यातायात पुलिस प्रथम, कृषि विभाग द्वितीय और नागरिक सुरक्षा विभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देने पर शिक्षण संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।
मंच संचालन भारत सिडाना, अमृत लाल, मीनाक्षी आहूजा ने किया। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Republic Day Main Ceremony: Chief Guest Hoists the National Flag
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sri ganganagar, republic day, district collector dr manju, flag hoisting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved