श्रीगंगानगर। होली के मौके पर मंगलवार को श्याम भक्ति के रंग में युवाओं व महिलाओं ने होली खेली। शहर में लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर रंग गुलाल लगाया। कुछ संगठनों की ओर से कृष्ण भक्ति के रंग में होकर रंगोत्सव मनाया गया। भजन गाकर फूलों से होली खेली गई। कृष्ण और राधा के रूप में कलाकारों ने भी फूलों होली खेली। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सभी जगह सुबह दस बजे कार्यक्रम शुरू हुए। यहां लोग होली खेलने के लिए आते रहे। भजन गायकों ने बाबा श्याम के भजन सुनाए। इन भजनों की धुन पर लोग जमकर झूमे। गौशाला परिसर में पहुंचने वाले लोगों के लिए चाय नाश्ते का भी प्रबंध किया गया। यहां लोगों ने कृष्ण राधिका के गीतों के बीच भक्तिमय माहौल में होली मनाई।
पुरानी आबादी वाले इलाके में बालाजी बगीची में राधाकृष्ण का रूप धरे कलाकारों ने होली का रंग जमाया। लोग यहां पर भजनों की धुन पर भक्त भी खूब नाचे। यहां दो कलाकारों ने कृष्ण और दो ने राधिका का रूप धरा।
भाजपा देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर करेगी विस्तारकों की तैनाती, सुनील बंसल के नेतृत्व में बनाई कमेटी
अपने नेताओं की गिरफ्तारी से भड़के विहिप ने तमिलनाडु सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी
एशियाई खेल : भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पुरुष स्क्वैश टीम का स्वर्ण पदक जीता
Daily Horoscope