• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बन रही हैं आमजन का सहारा

Public welfare schemes of Rajasthan government are becoming the support of common people - Sri Ganganagar News in Hindi

-महंगाई राहत कैंपों में जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को सौंपे गारंटी कार्ड श्रीगंगानगर। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न स्थानों पर महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों के संग, प्रशासन शहरों के संग का आयोजन जारी है। महंगाई से राहत पाने के लिये आमजन का उत्साह शिविरों में देखा जा रहा है। आयोजित शिविरों में जनप्रतिनिधियों द्वारा लाभार्थियों को राजस्थान सरकार की 10 योजनाओं के गारंटी कार्ड वितरित किये गये। योजनाओं से लाभान्वित होने के पश्चात लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। जिले के विभिन्न स्थानों पर महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों के संग और प्रशासन शहरों के संग अभियान आयोजित किए गए। महंगाई राहत कैंप में आमजन को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया गया। आमजन में महंगाई राहत कैंप को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। शिविरों में पंजीयन के पश्चात आमजन में विभिन्न योजनाओं के गारंटी कार्ड वितरित किये गए।
गंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ ने वार्ड नम्बर 29 एवं 30 के लिये प्रेम नगर पार्क में आयोजित कैंप में पहुंचकर लाभार्थियों से संवाद किया और उन्हें गारंटी कार्ड वितरित किये। इस दौरान विधायक गौड़ ने उपस्थित जनों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाते हुए अधिकाधिक पंजीकरण करवाने का आह्वान किया।
इसी तरह ग्राम पंचायत 9 जेड में आयोजित महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरित किये। उन्होंने उपस्थितजनों को राजस्थान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कैंप में अधिकाधिक पंजीकरण करवाने का आह्वान भी किया।
श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन में संचालित महंगाई राहत कैंप में गांव 2 वाई निवासी सुखदेव सिंह के परिवार को 9 योजनाओं, ग्राम पंचायत भागसर निवासी सावित्री देवी के परिवार को 7 योजनाओं और भागसर निवासी दर्शन सिंह के परिवार को 6 योजनाओं के गारंटी कार्ड दिये गये।
जिला परिषद सीईओ मुहम्मद जुनैद द्वारा गुरूवार को पदमपुर पंचायत क्षेत्र के रिडमलसर में आयोजित महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान का अवलोकन किया गया। इस दौरान जुनैद ने उपस्थितजनों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाते हुए अधिकाधिक पंजीकरण करवाने का आह्वान किया।
जिला कलक्टर सौरभ स्वामी ने भी आमजन से आह्वान किया है कि शिविरों का लाभ लेने के लिये जॉब कार्ड, बिजली के बिल, जनआधार कार्ड और गैस कॉपी अपने साथ अवश्य लायें ताकि उनका पंजीकरण हो सके और उन्हें इन योजनाओं का लाभ मिल सकें। राजस्थान सरकार की ओर से आमजन को राहत देने के लिये कैम्प लगाये जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Public welfare schemes of Rajasthan government are becoming the support of common people
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sriganganagar, government of rajasthan, inflation relief camp, administration with villages, administration with cities, camp, chief minister ashok gehlot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved