• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीपीपी मोड के विरोध में बिजली कर्मी और शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Power workers and teachers protest against PPP mode in Rajasthan Ganganagar - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। पीपीपी मोड के विरोध में बिजलीकर्मी और शिक्षक उतर आए हैं। बिजली कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के बाद एसई कार्यालय में निजीकरण के विरोध में नारेबाजी कर धरना दिया। इसके बाद उन्होंने एसई से मिलकर डिस्कॉम एमडी के नाम ज्ञापन देकर निजीकरण रोकने की मांग की। महामंत्री बलौर सिंह ने बताया कि सरकार लगातार डिस्कॉम का निजीकरण करने का प्रयास कर रही है। शहर में बिजली समस्याओं के निराकरण के लिए एफआरटी टीम को रखा गया है, इसमें विशेष तरह की सुविधाएं, गाड़ियां दी गई हैं। इसमें डिस्कॉम के करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं। अगर यही सुविधाएं डिस्कॉम के कर्मचारियों को दी गई रहती तो ज्यादा बेहतर तरीके से काम होता। इससे सरकार के रुपए भी बचते और कर्मचारियों का हौसला भी बना रहता। उन्होंने मांग की कि ऐसे काम जिससे डिस्कॉम को घाटा हो रहा है। एसई ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं शिक्षकों ने पीपीपी मोड का विरोध करते हुए बैठक की। शिक्षा चिकित्सा बचाओ जन अभियान राजस्थान के बैनर तले स्कूलों को पीपीपी मोड पर देने के विरोध में शिक्षक संगठनों की बैठक पुरानी आबादी स्थित शिक्षक भवन में हुई। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह गिल ने बताया कि बैठक में रेसला के रविंद्र सिंह रावत, शारीरिक शिक्षक संघ के लाट साहब, सीटू के मोहन लाल, भूरालाल स्वामी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Power workers and teachers protest against PPP mode in Rajasthan Ganganagar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: power workers protest, teachers protest, protest against ppp mode, ppp mode protest in rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved