• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में गूंजा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का मुद्दा, अलीशा ने हासिल किया पहला स्थान

One Nation, One Election Takes Center Stage at Viksit Bharat Youth Parliament; Alisha Secures First Place - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत श्रीगंगानगर की ओर से श्री आत्म वल्लभ जैन कन्या पीजी कॉलेज में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर अपने विचार रखे और लोकतांत्रिक व्यवस्था, चुनावी प्रक्रिया तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। प्रतियोगिता में अलीशा ने प्रथम, हर्षिता ने द्वितीय और रजत गावड़िया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ये तीनों विजेता अब राज्य स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में श्रीगंगानगर का प्रतिनिधित्व करेंगे। युवाओं ने रखे लोकतंत्र से जुड़े विचार
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पंकज लता, प्राचार्य श्री आत्म वल्लभ जैन बीएड कॉलेज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रुबल डाल, उप प्राचार्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी प्राची चौहान ने की।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. बबीता काजल, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय लालगढ़, डॉ. देवेंद्र शर्मा, आचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय सादुलशहर, डॉ. परनीत जग्गी, आचार्य डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय श्रीगंगानगर, डॉ. मधु वर्मा, एनएसएस जिला समन्वयक एवं आचार्य चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीगंगानगर तथा कुलदीप भारतीय, सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय सूरतगढ़ शामिल रहे।
संवैधानिक जागरूकता के लिए किया प्रेरित
कार्यक्रम के आयोजन में माय भारत के कार्यकर्ता पवन शर्मा, मुकेश, सपना, सुदेश और रूपेश ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-One Nation, One Election Takes Center Stage at Viksit Bharat Youth Parliament; Alisha Secures First Place
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: viksit bharat youth parliament, one nation one election, my bharat, sri ganganagar, youth participation, democracy, youth parliament competition, ministry of youth affairs and sports, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved