• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इक हसीन शाम को दिल मेरा खो गया...कार्यक्रम रविवार को

My heart got lost on a beautiful evening...program on Sunday - Sri Ganganagar News in Hindi

खास खबर। श्रीगंगानगर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में कल रविवार शाम स्थानीय जस्सासिंह मार्ग पर स्थित लोहिया फार्म हाउस में ‘इक हसीन शाम को दिल मेरा खो गया…’ का भव्य आयोजन होगा। रावलपिंडी ज्वेलर्स के प्रायोजन में होने वाले इस कार्यक्रम में कैटवॉक, फैशन शो, लाइव सोलो एवं डुएट गायन, क्विज एवं लकी ड्रा और ड्रोनग्राफी मुख्य आकर्षण रहेंगे।
वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष विमल बिहानी ने बताया कि आयोजन स्थल पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है। फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और ड्रोनग्राफी की अलग व्यवस्था रहेगी। मनमोहक संगीत पूरे कार्यक्रम को यादगार बनाने का काम करेगा।
कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण भव्य कैटवॉक रहेगा। निफड द्वारा फैशन शो प्रस्तुत किया जाएगा। मंच पर क्विज प्रतियोगिता और तीन लक्की ड्रॉ भी रखे गए हैं। गायन प्रस्तुतियों में सुनिधि, पुष्पा-आकाश, हरीश अरोड़ा- रश्मि, रजनी सक्सेना - गुरमुखसिंह शामिल होंगे।
विधायक जयदीप बिहाणी, सभापति अजय दावडा, राजकुमार गोयल, सरदार दिलदारसिंह, प्रवीणकुमार, विजय भोला, नरेंद्र चांगिया, अजय गुप्ता, संजीव लोहिया, अजय सराफ और अरुण लोहिया अतिथि गण होंगे। प्रवेश केवल निमंत्रण पत्र पर दिया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक विशाल सिंगला ने स्पष्ट किया कि आठ वर्ष से कम आयु के बच्चों का प्रवेश नहीं होगा। जिलाध्यक्ष विमल बिहानी के साथ महासचिव भगवानदास चांडक, मनोज जाजू, विनोद बिहानी, कुमुद अग्रवाल, राजेश जैन, नवल सोनी, एडवोकेट नवल खेमका, सीए रविंदर अग्रवाल, विजय जैन, पवन जैन और ज्ञानेश्वर अग्रवाल, शिव अग्रवाल कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में लगे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-My heart got lost on a beautiful evening...program on Sunday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: all india vaishya mahasammelan, ek haseen shaam ko dil mera kho gaya, sri ganganagar event, lohia farm house jassa singh road, rawalpindi jewellers, fashion show catwalk sri ganganagar, cultural event, lucky draw quiz singing, special news sri ganganagar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved