• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधायक गौड़ ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी में सडक निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

MLA Gaur laid the foundation stone of road construction work in Green Field Colony - Sri Ganganagar News in Hindi

-12 लाख की लागत से होंगा सडक का निर्माण

श्रीगंगानगर। विधायक राजकुमार गौड़ ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी में निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सडक निर्माण कार्या पर 12 लाख रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य के शिलान्यास करने पर क्षेत्रवासियों द्वारा गौड़ का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विधायक गौड़ ने राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन सहित विभिन्न क्षेत्रों में करवाए जा रहे जनकल्याण कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के सर्वांगीण विकास के लिए जितना कार्य गहलोत ने करवाया है, उतना पहले नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी गहलोत सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। शिक्षा को विकास के लिए आवश्यक बताते हुए श्री गौड़ ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सुविधा विस्तार के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कार्य किये गए हैं। श्रीगंगानगर में मेडिकल कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज राज्य सरकार की इसी प्राथमिकता के उदाहरण हैं। कार्यक्रम में नागरिकों द्वारा विधायक गौड़ का माल्यार्पण और अभिनंदन कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MLA Gaur laid the foundation stone of road construction work in Green Field Colony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sriganganagar, mla rajkumar gaur, construction work, foundation stone laying, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved