• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महंगाई राहत कैंप में विधायक गौड़ ने लाभार्थियों को वितरित किये योजनाओं के गारंटी कार्ड

MLA Gaur distributed guarantee cards of the schemes to the beneficiaries in inflation relief camp - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 24 अप्रैल से प्रारम्भ हुए महंगाई राहत कैंप, प्रशासन शहरों के संग अभियान व प्रशासन गांवों के संग अभियान के अंतर्गत बुधवार को 21 जीजी बुर्जवाली में महंगाई राहत कैंप का आयोजन हुआ। कैंप में गंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ ने लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के गारंटी कार्ड वितरित करते हुए योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। विधायक राजकुमार गौड़ ने कहा है कि महिलाओं और आमजन को राहत देने के लिये माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों के संग, प्रशासन शहरों के संग अभियान शुरू किए गए हैं। गौड़ ने आमजन से आहवान किया कि वे इन शिविरों का लाभ लेने के लिए जनआधार कार्ड, गैस कॉपी, जॉब कार्ड एवं बिजली बिल साथ लेकर आएं ताकि उनका पंजीकरण हो सके और उन्हें इन योजनाओं का लाभ मिल सके। गौड़ ने कहा कि पंजीकरण के पश्चात प्रत्येक परिवार को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। इन योजनाओं के लाभ से प्रत्येक परिवार को लाभ पहुंचेगा। एलपीजी गैस, पेंशन लाभ के साथ-साथ अन्नपूर्णा रसोई किट भी दी जायेगी। गौड़ ने कहा कि ग्राम पंचायत और वार्ड क्षेत्र में आयोजित कैम्प के साथ-साथ संचालित स्थाई महंगाई राहत कैम्पों में भी पहुंचकर आमजन अपना पंजीयन करवा सकते हैं। राजस्थान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हएु गौड़ ने कहा कि परिवार में किसी प्रकार की सामान्य बीमारी या गंभीर बीमारी होने पर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में किसी भी राजकीय व निजी चिकित्सालयों में 25 लाख रूपये तक की राशि के उपचार का प्रावधान किया गया है। वहीं पर परिवार में दुर्घटना में मृत्यु होने पर 10 लाख रूपये तक सहायता राशि दी जायेगी। बिजली बिल में 50 यूनिट की जगह 100 यूनिट का अनुदान प्रत्येक परिवार को मिलेगा। 2 रूपये किलो अनाज वाले परिवारों को अन्नपूर्णा फूड पैकेट दिये जायेंगे। शहरी नरेगा में 100 दिन के रोजगार को बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। गारंटी कार्ड वितरण के पश्चात विधायक गौड़ ने लाभार्थियों, महिलाओं और ग्रामीणों से संवाद भी किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच ओम प्रकाश झाझड़िया, श्री भूपेन्द्र सिंह, राजपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, राजीव गांधी युवा मित्र कुलदीप सिंह गिल एवं गणमान्य नागरिक व महिलाएं उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MLA Gaur distributed guarantee cards of the schemes to the beneficiaries in inflation relief camp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sriganganagar, inflation relief camp, administration campaign with cities, administration campaign with villages, ganganagar mla, rajkumar gaur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved