• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्राम उत्थान शिविर में मनदीप सिंह को मिला सिंचाई डिग्गी का लाभ

Mandeep Singh Benefits from Irrigation Pond at Village Development Camp - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले के गिरदावर सर्किल में आयोजित हो रहे ग्राम उत्थान शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है। श्रीगंगानगर जिले के गिरदावर सर्किल मन्नीवाली में सोमवार को ग्राम उत्थान शिविर आयोजित हुआ। आयोजित शिविर में मनदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी लालपुरा एलएनपी पहुंचे। मनदीप सिंह ने बताया कि उसकी कृषि भूमि चक 31 एमजेडी-ए में है। यहां डिग्गी निर्माण के लिए उसने कृषि विभाग में आवेदन किया गया। विभागीय दिशा-निर्देश अनुसार डिग्गी का निर्माण किया गया। लाभार्थी ने बताया कि विभाग द्वारा डिग्गी निर्माण से पूर्व में खुला पानी लगता था। इससे पूरे खेत में सिंचाई नहीं हो पाती थी, लेकिन अब फव्वारा व ड्रिप सिंचाई के उपयोग से सिंचाई क्षेत्रफल बढा है तथा उत्पादन में भी लाभ हुआ है। डिग्गी अनुदान के लिए लाभार्थी ने राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mandeep Singh Benefits from Irrigation Pond at Village Development Camp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gram utthan camp, sri ganganagar, bhajanlal sharma, rajasthan government, farmer welfare, diggi subsidy, agriculture department, drip irrigation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved