• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘अंश 2026’ कॉन्फ्रेंस में लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर ‘विकास’ को आउटस्टैंडिंग क्लब अवार्ड

Lions Club Sri Ganganagar Vikas Wins Outstanding Club Award at Ansh 2026 Conference - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। लॉयन्स क्लब रीजन-21 द्वारा बिहाणी ऑडिटोरियम में आयोजित रीजन कॉन्फ्रेंस ‘अंश 2026’ में लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर ‘विकास’ ने अपनी निस्वार्थ सेवा गतिविधियों और उत्कृष्ट प्रबंधन के दम पर ‘आउटस्टैंडिंग क्लब अवार्ड’ जीतकर विशेष पहचान बनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक Jaideep Bihani रहे, जबकि प्रांतपाल एमजेएफ लॉयन सुधीर वाजपेयी, मुख्य वक्ता एमजेएफ लॉयन नितिन मांगलिक और विशिष्ट अतिथियों में वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम लॉयन आशुतोष वशिष्ठ एवं द्वितीय लॉयन आर.एस. मदान शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ लॉयन डॉ. पल्लवी अरोड़ा द्वारा ध्वज वंदना और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद समाज की सुख-समृद्धि के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सम्मेलन के दौरान रीजन चेयरमैन एमजेएफ लॉयन शैलेंद्र साहू का जीवन परिचय लॉयन संदीप अनेजा ने प्रस्तुत किया।
कॉन्फ्रेंस में लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर ‘विकास’ द्वारा संचालित नेत्रदान अभियान, पशु-पक्षियों के लिए सेवा कार्य, गौवंश को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए रिफ्लेक्टर अभियान और बच्चों के लिए ‘गुड टच-बैड टच’ जागरूकता कार्यक्रम की जमकर सराहना की गई।
इस अवसर पर क्लब के रीजन एडमिनिस्ट्रेटर लॉयन विनोद कुमार सेठी को उनकी सक्रियता और ऊर्जा के लिए ‘एनर्जेटिक लॉयन ऑफ द रीजन’ सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम में लॉयन्स क्वेस्ट इंडिया फाउंडेशन के ट्रस्टी पूर्व प्रांतपाल पीएमजेएफ लॉयन सुमेर जैन ने विशेष सम्मान भी प्रदान किए। मंचासीन अतिथियों ने सचिव लॉयन रूचिका चुघ, कोषाध्यक्ष लॉयन नताशा कटारिया, प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. ब्रह्म भाटिया सहित कई सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समारोह में वरिष्ठ पीडीजी लॉयन सुमेर जैन, उद्योगपति लॉयन राजकुमार गोयल, रीजन एडवाइजर लॉयन विमल बिहाणी, पीआरओ लॉयन आशीष अरोड़ा और होस्ट क्लब अध्यक्ष लॉयन अमनप्रदीप सिंह काहलो ‘निन्नी’ सहित 300 से अधिक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन लॉयन पारुल भाटिया और पूर्व रीजन चेयरमैन लॉयन प्रेम चुघ ने किया। अंत में रीजन चेयरमैन शैलेंद्र साहू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन के सफल समापन की घोषणा की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lions Club Sri Ganganagar Vikas Wins Outstanding Club Award at Ansh 2026 Conference
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lions club sri ganganagar vikas, ansh 2026 conference, outstanding club award, social service rajasthan, jaideep bihani, lions club region 21, ngo activities india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved