• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Legal Awareness Camp Organized on International Literacy Day - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को राजकीय विधि महाविद्यालय श्रीगंगानगर में ’’अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस’’ के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) ने विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नालसा (शिक्षा) स्कीम 2026 की विस्तार से जानकारी देते हुये सशक्तिकरण और न्याय तक पहुंच के साधन के रूप में साक्षरता और शिक्षा का महत्व समझाया। शिक्षा, सामाजिक कल्याण और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े कानूनी अधिकार, व्यस्कों, महिलाओं, वंचित समूहों के बीच बुनियादी साक्षरता और कानूनी साक्षरता के महत्व को बताया गया। इस दौरान साक्षरता, शिक्षा के अधिकार और कानूनी सेवाओं से संबंधित सूचना एवं शिक्षा संचार सामग्री का प्रदर्शन एवं वितरण किया गया। इसके साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं को विधिक सहायता, राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम, नशे के दुष्प्रभाव, पालना घर, शिशु गृह, नागरिकों के मूल अधिकार एवं कानून आदि के बारे में भी बताया गया। इस दौरान चीफ एलएडीसी रोहताश यादव द्वारा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की कार्यप्रणाली से अवगत करवाते हुए नालसा हेल्पलाईन नं. 15100 के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर कॉलेज के उप प्राधानाचार्य रेखा सोलंकी व कॉलेज स्टॉफ तथा एलएडीसी से अधिवक्ता अमनदीप चलाना उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Legal Awareness Camp Organized on International Literacy Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: international literacy day, legal awareness camp, sri ganganagar news, rajasthan legal services authority, district legal services authority, nalsa, nalsa education scheme 2026, legal awareness, legal literacy, legal aid, nalsa helpline 15100, legal aid defense counsel, rajasthan victim compensation scheme, education rights, fundamental rights, legal services in rajasthan, legal awareness program, sri ganganagar college, law college sri ganganagar, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved