• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजकीय कन्या महाविद्यालय में पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी व्याख्यान

Lecture on nutrition and health in Government Girls College - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीगंगानगर में राजस्थान राज्य महिला नीति के अंतर्गत महिला प्रकोष्ठ के तहत पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी एक व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि पोषण संबंधी जानकारी एक अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए अति महत्वपूर्ण है। आई. क्यू. ए.सी प्रभारी डॉ. डीपी सिंह ने महिलाओं में घटते हिमोग्लोबिन पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता गृह विज्ञान विभाग अध्यक्षा डॉ. कमलजीत कौर मान ने महिलाओं में पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी अनेक पहलुओं पर अति महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने हिमोग्लोबिन को बढ़ाने संबंधी और बरसात के मौसम में खानपान संबंधी, डायबिटीज, थायराइड जैसी गंभीर बीमारियों में खानपान का क्या विशेष ध्यान रखें, की जानकारी दी। मंच संचालन डॉ. पूनम बजाज ने किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने अपनी भागीदारी दी। कार्यक्रम में संकाय अमिता जैन, डॉ. किरणदीप कौर, डॉ. नवनीत, डॉ. मीनू, डॉ. रिचा, मोनिका कटोरियां, गरिमा, राजविंदर, संतोष परिहार व डॉ. अल्पना व्यास आदि संकाय मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में रेखा बेरवाल ने मुख्य वक्ता एवं आगतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lecture on nutrition and health in Government Girls College
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: government girls college sriganganagar, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved