श्रीगंगानगर। केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि मैंने कई देशों में जाकर भारत की संस्कृति के बारे में बताया है, मैंने उनको बताया कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। यर्थात को समझने के लिये गांव ही सही आईना है।
शेखावत गुरूवार को गांव श्री डूंगरसिंहपुरा में गांव के 152 वर्ष पूर्ण होने पर डूंगरसिंहपुरा ग्राम स्थापना महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत में आक्रांताओं ने निरन्तर दो हजार वर्ष तक संघर्ष किया एवं सनातन संस्कृति को मिटाने का प्रयास किया। भारत मॉं के सपूतों एवं रणबांकूरों ने संघर्ष व बलिदान देकर इसे बचाये रखा। हमारे इतिहास को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संस्कृति का पुर्नजागरण हुआ है। गांवों का इतिहास एक जरिया है। धर्म ध्वजा की रक्षा के लिये जो बलिदान दिये गये, कालांतर में उनकी जानकारी पीढ़ियों को होनी चाहिए। हमारा इतिहास बिखरा हुआ है, उसका संकलन होना चाहिए। गांवों में बनी छत्रियों का इतिहास विलुप्त न हो, इसके लिये झरोखा जैसी पुस्तकों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू की है, जिसके आने वाले वर्षों में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जो समाज या परिवार इतिहास से कट जाता है, उस परिवार व समाज की हालत कटे पेड़ जैसी हो जाती है।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजों का उत्पीड़न, चुनौतियां, संघर्ष, अत्याचार व अनाचार के दौरान जिन नागरिकों ने संघर्ष किया, उन्हें याद किया जाना चाहिए। उन्होंने मोटाराम एवं उनके परिवार का जिक्र करते हुए बताया कि महाराजा डूंगरसिंह ने इन परिवारों को पलायन करने से रोका तथा इनके साथ न्याय कर इन्हें 35 हजार बीघा जमीन कृषि के लिये दी गई। इसी जमीन पर 5 गांव बसाए गये। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शेखावत ने सिंधु नदी जल समझौते का जिक्र करते हुए बताया कि यह समझौता न्याय संगत नहीं है। देश के प्रधानमंत्री ने कहा है कि खून व पानी एक साथ नहीं बह सकते। जिस समय यह समझौता किया गया, उस समय आगे चलकर पानी की कीमत क्या होगी, पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि चिनाब नदी के पानी का लाभ पंजाब, राजस्थान व गुजरात के नागरिकों को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि एक समय था, जब देश में दो वक्त की रोटी भी मुश्किल थी। लाल बहादुर शास्त्री ने देश के नागरिकों से अनुरोध किया था कि सात दिन में एक दिन उपवास रखे लेकिन आज भारत अन्न उत्पादन, तिलहन, दलहन, कपास, दूध में अग्रणी देश बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति विश्व को एक परिवार के रूप में मानती है। कोविड-19 के दौरान देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी ने अपने देश के नागरिकों को कोविड से बचाने के लिये दवा तैयार करवाई एवं नागरिकों को निःशुल्क दवा दी गई। इसके अलावा 90 देशों को कोविड-19 की दवा भेजकर उन देशों के नागरिकों की जान बचाई गई।
उन्होंने कहा कि भारत में विकास की संकल्पना को लेकर कार्य किये जा रहे हैं। राज्यों को 42 प्रतिशत राशि देने के अलावा 5 प्रतिशत अतिरिक्त विकास राशि गांवों के लिये दी जाती है। इसी कारण आज गांव-गांव में प्रतिवर्ष करोड़ों रूपये के विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की इच्छा के अनुरूप प्रत्येक गरीब का घर पक्का हो, उसमें बिजली, पेयजल, एलपीजी, शौचालय की व्यवस्था हो, देश में ऐसे करोड़ों परिवार है, जिन्हें ये सुविधाएं मिल चुकी है तथा 25 करोड़ से अधिक परिवार गरीबी की रेखा से बाहर आ चुके हैं। उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भारत की है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग एंव उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा ने श्री डूंगरसिंहपुरा गांव की स्थापना के 152 वर्ष पूर्ण करने पर आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बीकानेर के राज परिवार ने सदैव आमजन के हित के कार्य किये हैं। उन्होंने महाराजा गंगासिंह का जिक्र करते हुए कहा कि सौ वर्ष पूर्व नहर को लाना बहुत कठिन कार्य था, लेकिन 1925 में नहर का कार्य प्रारम्भ कर 1927 में नहर निर्माण का कार्य पूर्ण कर दिया गया। इस क्षेत्र में आज जो खुशहाली व हरियाली दिखाई दे रही है, वह पूर्वजों की मेहनत है।
गंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी ने कहा कि यह क्षेत्र पूरा रेगिस्तान था। दूर-दूर तक पीने लायक पानी मिलना भी कठिन था। उन्होंने महाराजा गंगासिंह को नमन करते हुए बताया कि गंगनहर आने के बाद यह क्षेत्र हरित क्षेत्र बना है। उन्होंने गांव डूंगरसिंहपुरा को बसाने सहित इतिहास पर प्रकाश डाला।
बीकानेर विधायक सिद्धी कुमारी ने कहा कि हमने हमारे पूर्वजों के बारे में लिखा हुआ पढ़ा था, लेकिन आज डूंगरसिंहपुरा गांव में आकर आम नागरिकों से जो बातें सुनने को मिली है, ये सब सुनकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि हमारे वंशज डूंगरसिंह जी एक दूरदर्शी और न्याय प्रिय इंसान थे। उनकी दूरदर्शिता को मैं दाद देती हूॅ।
डॉ. बृजमोहन सहारन ने बताया कि 152 वर्ष के बाद यह आयोजन करने का अवसर मिला है। किसी ग्राम का स्थापना दिवस मनाना यह पहला अवसर है। उन्होंने बताया कि गांव का नाम श्री डूंगरसिंह जी के नाम पर डूंगरसिंहपुरा रखा गया था। डूंगरसिंह एक न्यायप्रिय व्यक्ति थे। इस अवसर पर रायसिंहनगर विधायक बलवीर सिंह लूथरा, बिजेन्द्र सिंह पूनिया, रतन लाल गणेशगढ़िया ने अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। अतिथियों द्वारा गांव डूंगरसिंहपुरा में पौधारोपण किया गया, वहीं पर रक्तदान शिविर भी आयोजित कियागया। अतिथियों द्वारा डॉ. बृजमोहन सहारण द्वारा लिखित पुस्तक झरोखा का विमोचन किया तथा भारत सरकार द्वारा जारी डाक टिकट का भी लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री निहालचंद, पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी, पूर्व प्रधान सरला देवी, सरपंच कालूराम, प्रियंका बैलान, महेन्द्र सोढ़ी, श्याम धारीवाल, नत्थूराम, कुलदीप सहारण, प्रदीप खीचड़, जोधपुर से अनुश्री पूनिया, साहबराम, अर्जुन सिहाग, मुकेश गोदारा सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् डॉ. पीसी आचार्य ने किया।
राशिफल: इन राशियों के लिए सफलता के नए अवसर, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल
बर्थडे पर कोई बड़ा जश्न नहीं करेंगी संयुक्ता, सादगी से मनाएंगी अपना खास दिन
'काला हिरण' की रिलीज पर सलमान खान ने की रोक की मांग, मेकर्स बोले-फिल्म रिलीज के लिए तैयार ही नहीं
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च, हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का
भारत ही नहीं, इंडोनेशिया में भी गूंज रहा गणपति बप्पा का नाम, ज्वालामुखी के किनारे 700 साल से विराजमान विघ्नहर्ता
जगतगुरु आचार्य बाबा श्रीचंद्रजी के 532वें प्रकाशोत्सव पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला, 8 से 20 सितंबर तक होंगे कार्यक्रम
9 सितंबर का पंचांग: मासिक शिवरात्रि पर करें भगवान शिव की पूजा, सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक अभिजित मुहूर्त
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
हनुमान अंश लिखने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने छोड़ी डिजिटल दुनिया, 45 दिन में लिखा पहला सीन
दीया मिर्जा ने परिवार संग बिताए सुकून के पल, बोलीं-बाहर जाओ, सब रीसेट हो जाता है
परिणीति चोपड़ा ने 80 के दशक के ट्रेंड में पति राघव चड्ढा से पूछा सवाल, हम पैदा होते ही क्यों नहीं मिले?
'बिग बॉस' ने निरहुआ से मिलवाया और बदल गई किस्मत, आम्रपाली दुबे ने सुनाई भोजपुरी फिल्मों में आने की कहानी
अल्लू अर्जुन के फैंस की पहल, 8 राज्यों में 820 इवेंट्स के जरिए 3 लाख लड़कियों तक पहुंचाया HPV वैक्सीन अवेयरनेस प्रोग्राम
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
बेटे आर्थर के 9वें जन्मदिन पर भावुक हुईं सेलिना जेटली, कहा- काश गले लगा पाती
'डबल डेट' शो में दिव्येंदु शर्मा ने नाम की स्पेलिंग बदलने और सोशल मीडिया अकाउंट्स के बारे ने खोले राज
उत्तराखंड की रक्षक हैं मां धारी देवी, अलकनंदा के बीच स्थित है चमत्कारी मंदिर
बिहार बाढ़ पर छलका अक्षरा सिंह का दर्द, कहा- जितना हो सके मदद के लिए आगे आइए
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अहम बैठक, द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया

ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन 18वें ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचे
राशिफल: आज किस्मत किसका देगी साथ, किसे संभलकर चलना होगा?
काम से छुट्टी मिलते ही टीम संग 'हनुमान अंश' देखने पहुंचीं निमरत कौर, फिल्म की जमकर की तारीफ
84 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बोले- संगीत नहीं सीख पाया, इसका बहुत दुख है
राजू खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने लुटाया प्यार, कहा-तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत हो
'आज पार्टी, कल जिम', स्पाइन सर्जरी के बाद शरत सक्सेना का मजाकिया अंदाज, शेयर कीं तस्वीरें
‘हैवान’ रिव्यू: अक्षय कुमार की खौफनाक मौजूदगी और सैफ अली खान का संयम बनाता है फिल्म को दमदार
बर्थडे पर कोई बड़ा जश्न नहीं करेंगी संयुक्ता, सादगी से मनाएंगी अपना खास दिन
कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
देखें आज 11/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope