• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हीट वेव और गर्मी से बचाव के मद्देनजर जिला कलक्टर ने किया राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

In view of heat wave and protection from heat, the District Collector conducted a surprise inspection of the government hospital. - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। हीट वेव और गर्मी से बचाव की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के लिए जिला कलक्टर लोकबंधु ने सोमवार को राजकीय जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने लू और तापघात से बचाव हेतु बनाए गए वार्ड में व्यवस्थाएं देखते हुए पीएमओ सहित चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दोपहर बाद जिला चिकित्सालय पहुंचे जिला कलक्टर ने चिकित्सालय के अधिकारियों से हीट वेव और गर्मी से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर वार्डों का अवलोकन किया। जिला कलक्टर ने लू-तापघात वार्ड, ऑर्थोपेडिक और बच्चा वार्ड का निरीक्षण करते हुए यहां भर्ती मरीजों से बातचीत भी की। चिकित्सालय स्टाफ द्वारा उपलब्ध करवाई गई चिकित्सा सुविधाओं बाबत पूछने पर रोगियों ने जिला कलक्टर को बताया कि स्टाफ द्वारा नियमित रूप से उपचार और दवाई दी जा रही है। लू-तापघात के मद्देनजर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। पेयजल, विधुत आपूर्ति, वाटर कूलर, पंखे, एसी, कूलर और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है।
निरीक्षण के पश्चात जिला कलक्टर ने पीएमओ सहित चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय में हीट वेव और गर्मी से बचाव के लिए समुचित उपचार की व्यवस्थाएं पूर्ण रखी जाएं। चिकित्सालय में रोगियों के लिए पेयजल, छाया, टेंट, पानी, कूलर, पंखे, एसी सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। स्वच्छ पेयजल उपलब्धता के लिए भी निरंतर प्रयास किए जाएं ताकि गर्मी के दौरान किसी को परेशानी न आए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In view of heat wave and protection from heat, the District Collector conducted a surprise inspection of the government hospital.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sri ganganagar, heat wave, district collector, lokbandhu, government district hospital, surprise inspection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved