श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर के गांवोंं में पाला पड़ने से सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसको लेकर हिंदुमलकोट के नायब तहसीलदार को पाले से खराब हुई सरसों की फसल का उचित मुआवजे देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। एडवोकेट मुकेश गोदारा ने कहा कि इस क्षेत्र की मुख्य नकदी फसल सरसों की फसल है। पाला अधिक पड़ने की वजह से सरसों की फसल को बहुत अधिक नुकसान है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 20 जनवरी को श्रीगंगानगर दौरे पर आए थे तब किसान, मजदूर और व्यापारियों ने रबी में सरसों की फसल को हुए नुकसान का मुआवजे देने की समस्या रखी थी। अभी तक कोई सरकारी अधिकारी कर्मचारी गिरदावरी या सर्वे करने के लिए किसानों के पास नहीं आया है। इस कारण किसानों को उचित मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है। किसानों ने हिंदूमलकोट तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री से रबी फसल में हुए खराब का मुआवजा की मांग की है। तहसीलदार को ज्ञापन देने वालों में किसान इकबाल सिंह रमाना, रवि लाहोरिया, सुनील लावा, सुखदेव मुरादिया, रेशम रमाना, मंदर रमाणा, बोहड़ सिंह आदि शामिल हुए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद पटियाला जेल से रिहा
भारत में व्हाट्सएप ने फरवरी में रिकॉर्ड 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
बड़े बदलाव के बीच ट्विटर ने भारत में 6.8 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
Daily Horoscope