• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीगंगानगर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Flag hoisting and tree planting program organized on Independence Day in Sri Ganganagar - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में ध्वजारोहण और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राधिकरण के सचिव रवि प्रकाश सुथार ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायण प्रसाद, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकुल गहलोत और श्रीमती आभा गहलोत के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर सचिव रवि प्रकाश सुथार ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया और सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के बाद, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। यह कार्यक्रम ग्रीन वेलफेयर सोसायटी और ग्रीन इंडिया संस्था के सहयोग से किया गया। प्राधिकरण ने इन नए लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी भी ली है, जिसके लिए प्रत्येक पौधे पर ट्री गार्ड लगाए गए हैं। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाफ, लीगल एड डिफेंस काउंसल (LADC) के वकील और होमगार्ड स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Flag hoisting and tree planting program organized on Independence Day in Sri Ganganagar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sri ganganagar, independence day, flag hoisting, plantation, district legal services authority, ravi prakash suthar, judicial officers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved