• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीमांत क्षेत्र में प्रथम गांव स्वास्थ सेवा यात्रा का आयोजन

First Village Health Service Yatra Organized in Border Area - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। सीमाजन कल्याण समिति, नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन, भारतीय किसान संघ, सक्षम, एवं बारी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सीमांत क्षेत्र के प्रथम गांव में स्वास्थ्य सेवा यात्रा का उद्घाटन कुम्हार धर्मशाला में शनिवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू, अमरचंद बोरड, रघुवीर सिंह के आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि सीमाजन कल्याण समिति प्रथम गांव स्वास्थ्य सेवा यात्रा के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार एवं आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। मुख्य वक्ता के रूप में सीमाजन कल्याण समिति राजस्थान के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र सिंह सोढा ने कहा कि संगठन के मुख्य ध्येय वाक्य स्वास्थ्य सेवा, राष्ट्र सेवा को धरातल पर साकार करने हेतु इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सीमाजन कल्याण समिति सीमांत गांवों में सुरक्षा बलों एवं ग्रामवासियों के मध्य एक सेतु का कार्य करती है।
सीमांत गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं की सुनिश्चितता का कार्य करती है। जिले में नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए भी समिति सीमांत गांवों में नशा मुक्ति शिविर एवं जागृति कार्यक्रमों का भी आयोजन करती है।
कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर डॉ. मंजू द्वारा चिकित्सा किट का अनावरण किया गया। प्रथम सत्र के पश्चात गांव में जाने के लिए चिकित्सकों की टोलियां का निर्माण कर दायित्वों का निर्धारण किया गया। टोलियों के निर्माण उपरांत प्रथम गांव स्वास्थ्य सेवा यात्रा को वीरेंद्र सिंह सोडा, सीमाजन कल्याण समिति राजस्थान के प्रांतीय उपाध्यक्ष चिमनलाल शर्मा, डॉ. गिरीश शर्मा, अशोक वधवा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला सहित अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-First Village Health Service Yatra Organized in Border Area
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sri ganganagar, health service yatra, district collector dr manju\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved