• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधानसभा क्षेत्र का एक-एक बच्चा बेहतर सुविधाओं के साथ शिक्षा ग्रहण करे : विधायक जांगिड़

Every child of the assembly constituency should get education with better facilities: MLA Jangid - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत केरा चक के गांव दोदा खीचड़ में विधायक जगदीश चंद्र जांगिड़ ने शुक्रवार को कक्षा आठवीं से बाहरवीं में क्रमोन्नत हुए राजकीय विद्यालय का लोकार्पण किया। साथ ही जांगिड़ ने विद्यालय में दो कक्षा कक्ष व 2 लाख रुपए की लागत से विद्यार्थियों के अध्ययन व बैठने के लिए फर्नीचर देने की घोषणा की। इससे पूर्व भी जांगिड़ ने शाला परिवार की मांग पर विद्यालय में कक्षा कक्ष की घोषणा की थी जो निर्माणाधीन है। गांव में आदर्श आंगनवाडी की स्थापना की।

इस दौरान जांगिड़ ने 48 ग्रामीणों को आवासीय पट्टे वितरित किए। नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का अभिनन्दन किया। करीब 73.40 लाख रुपए की लागत की विभिन्न सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने ‘‘इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना’’ के अन्तर्गत 163 मोबाइल फोन, 15 लाख रुपए की लागत से पाइप लाइन की व्यवस्था व 12 एसडीएस-बी एवं 15 एसडीएस के 2 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले पक्के खालों की घोषणा की। कार्यक्रम में जांगिड़ ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का एक-एक बच्चा बेहतर सुविधाओं के साथ शिक्षा ग्रहण करें, इसी प्रण के साथ मैंने शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रयास किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, शुद्ध पेयजल, पक्के खालों का निर्माण, सिंचाई पानी, मुख्य, लिंक व मिसिंग सड़के, स्टेट हाइवे सहित मूलभूत सुविधाओं के लिए उन्होंने अपनी ओर से बेहतरीन प्रयास किए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महंगाई राहत शिविर के माध्यम से प्रदेश के आमजन को राहत दी है। ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर और ढोल बजाकर विधायक जगदीश चंद्र जांगिड़ का स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान निशान सिंह संधू, ग्राम सरपंच अमनदीप कौर बराड़, सुख अप सिंह लालगड़िया, सरपंच प्रमेंद्र खीचड़, सुरेश बिश्नोई, निशान सिंह मान, जिला परिषद् डायरेक्टर सुभाष भाकर सहित बड़ी संख्या में अतिसम्मानित जनप्रतिनिधिगण, प्रबुद्ध ग्रामीण एवं विद्यालय स्टाफ छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Every child of the assembly constituency should get education with better facilities: MLA Jangid
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shriganganagar, sadulshahar assembly, mla jagdish chandra jangid, inaugurated, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved