• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्राम पंचायत रत्तेवाला में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल आयोजित, नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर किया पौधारोपण

District Collectors night Chaupal organized in Gram Panchayat Rattewala, tree plantation done after taking oath of de-addiction - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। जिले की पदमपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रत्तेवाला में शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित हुई। इस दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री की भावना के अनुसार परिवेदनाओं का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए। इस दौरान 18 प्रकरण आए। रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा कब्रिस्तान की भूमि से अतिक्रमण हटाने, रास्ता दिलवाने, नशे का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई करने, अवैध शराब ठेका बंद करवाने, विद्युत तार बदलवाने, चक 10 बीबी से अतिक्रमण हटाने, जाति प्रमाण पत्र बनवाने, पेयजल आपूर्ति, विकलांग पेंशन का लाभ दिलवाने, विद्युत विभाग की 100 यूनिट योजना का लाभ दिलाने सहित अन्य परिवाद दिए गए। जिला कलक्टर ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर उक्त परिवादों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन की समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाए। जनसुनवाई के साथ-साथ रात्रि चौपाल में आने वाले सभी प्रकरणों में विभागीय अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करते हुए संबंधित पीड़ित को राहत दिलवाना सुनिश्चित किया जाए।
इसके पश्चात डॉ. मंजू द्वारा नशामुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ एकजुट हों और ऐसी गतिविधियों की सूचनाएं पुलिस को उपलब्ध करवाएं। उन्होंने सभी से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। विक्रम ज्याणी ने उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलवाई। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने पौधारोपण कर उपस्थितजनों से भी ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनके संरक्षण का आह्वान किया।
रात्रि चौपाल में जिला परिषद सीईओ गिरधर, एसडीएम पदमपुर अजीत गोदारा, संजीव चौहान, वीआई परिहार, डॉ. मुकेश मेहता, विजय शर्मा, कविता सिहाग, सुमित्रा बिश्नोई, अजीत गजराज, वीरेंद्रपाल सिंह, सरपंच, बीडीओ, तहसीलदार दर्शना देवी, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, कार्मिक एवं ग्रामीण सहित अन्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Collectors night Chaupal organized in Gram Panchayat Rattewala, tree plantation done after taking oath of de-addiction
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sri ganganagar, district collector dr manju, night chaupal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved