• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 9 जैड में सुरक्षा कवच बैज वितरण

Distribution of security cover badges in Government Higher Secondary School 9Z - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 9 जैड में नशा मुक्त कार्यशाला में सुरक्षा कवच बैज का वितरण किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से विक्रम ज्याणी ने कार्यशाला में कहा कि अंधेरा चाहे कितना ही गहरा क्यों न हो, उसे मिटाने के लिए एक छोटी सी रोशनी ही काफी होती है। नशा भी उसी अंधेरे की तरह है, यह घरों में अंधेरा भर देता है, खुशियों को छीन लेता है, सपनों को तोड़ देता है, माता-पिता की उम्मीदों को चुरा लेता है। पर याद रखो जैसे सूरज को कोई अंधेरा रोक नहीं सकता, वैसे ही जिम्मेदारी और जागरूकता की रोशनी नशे के अंधेरे को मिटा देती है। जैसे सूरज हर सुबह नया उजाला लाता है, वैसे ही तुम अपने माता-पिता की उम्मीदों का उजाला बनो। प्रधानाचार्य संतलाल सैन ने युवाओं से कहा कि उन्हें सूरज की किरण बनना है और हर दिन विद्यालय में सुरक्षा कवच बैज पहनकर आना है। विद्यालय में सभी ने एक साथ शपथ लेते हुए कहा कि मैं वचन देता हूँ कि नशे से दूर रहूँगा और दूसरों को भी प्रेरित करूँगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Distribution of security cover badges in Government Higher Secondary School 9Z
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sriganganagar, district collector, dr manju, s p dr amrita duhan, drug free sriganganagar campaign, drug free workshop, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved