• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डीसीएस गिरदावरी एवं फार्मर रजिस्ट्री का कार्य सन्तोषजनक, अच्छे कार्य करने वाले कार्मिकों को दिए प्रशस्ति पत्र

DCS Girdawari and Farmer Registry work satisfactory, commendation letters given to personnel who performed well - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि डीसीएस गिरदावरी एवं फार्मर रजिस्ट्री का कार्य जिले में सन्तोषजनक हुआ है। लेकिन अभी ओर मेहनत की आवश्यकता हैं। जिला कलक्टर ने सोमवार को कलैक्ट्रेट सभाहॉल में डीसीएस गिरदावरी एवं फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि डिजिटल गिरदावरी व फार्मर रजिस्ट्री के कार्य के शत-प्रतिशत से अधिक तक ले जाना हैं। इस कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारियों को अपने लक्ष्यों तक ही नहीं रहना है। आयोजित कार्यक्रम में 6 राजस्व विभाग के अधिकारियों, 7 भू-अभिलेख निरीक्षकों व 16 पटवारियों को अच्छा कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर डॉ. मंजू की नियमित मॉनिटर्निंग व व्यक्तिगत रूचि लेकर इस कार्य को करने के लिए लगातार कार्मिकों से समन्वय बनाए रखा व समय-समय पर निर्देशित किया गया, उसी का परिणाम है कि आज गंगानगर जिला राज्य में फार्मर रजिस्ट्री में द्धितीय स्थान रखता है, इसी प्रकार डीसीएस गिरदावरी में लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त किया हैं। इस अवसर पर एडीएम सर्तकता रीना, एसडीएम गंगानगर नयन गौतम और एसडीएम रायसिंहनगर सुभाष कुमार सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-DCS Girdawari and Farmer Registry work satisfactory, commendation letters given to personnel who performed well
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sriganganagar, district collector, dr manju, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved