• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का दिल्ली के AIIMS में निधन, सीएम गहलोत ने बताया राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति

Congress candidate Gurmeet Singh Kunnar dies in Delhis AIIMS, CM Gehlot calls it an irreparable loss to politics. - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में श्रीगंगानगर जिले के करणपुर से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कन्नूर का निधन हो गया है। वह दिल्ली के AIIMS में भर्ती थे। काफी समय से बीमार चल रहे थे। सीएम गहलोत ने बताया अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत ने कुन्नर के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा करणपुर से विधायक एवं पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन की सूचना से मुझे बेहद दुख हुआ है। कुन्नर लंबे समय तक अस्वस्थ होते हुए भी अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। कुन्नर साहब का निधन कांग्रेस पार्टी एवं राजस्थान की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं।
कुन्नर के निधन से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अब प्रदेश में 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने की संभावना है। कुन्नर श्रीगंगानगर के करणपुर से विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत थे। गुरमीत सिंह कुन्नर का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। गुरमीत सिंह कुन्नर को किडनी में तकलीफ के चलते एम्स दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। पिछली सरकार के दौरान कुन्नर ने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी और मंत्री भी बने थे। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में गुरमीत सिंह कुंवर ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी से था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress candidate Gurmeet Singh Kunnar dies in Delhis AIIMS, CM Gehlot calls it an irreparable loss to politics.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sri ganganagar, rajasthan assembly elections, karanpur, congress candidate, gurmeet singh kannur, death, chief minister ashok gehlot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved