• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण खेल की क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न

Cluster level competition of Rajiv Gandhi urban and rural sports concluded - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलंपिक खेल-2023 के तहत क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न हो गईं। महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में अथितियों द्वारा खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में विधायक राजकुमार गौड़ ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों को खिलाड़ियों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि स्वच्छ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। बच्चे खेलों से जुड़कर अपना शारीरिक और मानसिक विकास अच्छी तरह से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे की प्रवृत्ति पर भी रोक लगाई जा सकती है। इस अवसर पर एसडीएम संजय अग्रवाल, सीडीईओ पन्ना लाल कडेला, तहसीलदार नन्दलाल बाजिया, नगर परिषद आयुक्त राकेश अरोड़ा, खेल अधिकारी सुरेंद्र विश्नोई, शिक्षा अधिकारी सुनील भाटिया सहित अन्य मौजूद रहे। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। 17 से 22 अगस्त 2023 तक ब्लॉक स्तरीय और 1 से 6 सितम्बर 2023 तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cluster level competition of Rajiv Gandhi urban and rural sports concluded
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sriganganagar, rajiv gandhi urban and rural olympic games, mla rajkumar gaur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved