• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीईओ जुनैद ने किया घड़साना पंचायत समिति का निरीक्षण

CEO Junaid inspected Gharsana Panchayat Committee - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। जिला परिषद के सीईओ मुहम्मद जुनैद ने मंगलवार को पंचायत समिति घड़साना में चल रहे अम्बेडकर भवन एवं 3 एसटीआर नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया और पंचायत समिति में बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जुनैद द्वारा पंचायत समिति सभागार में ग्राम सचिवों के गांव में करवाये जा रहे कार्यों को जांचने हेतु समीक्षा बैठक आयोजित कर न्यूनतम प्रगति की ग्राम पंचायत में आ रही समस्या को जानकर अविलंब प्रगति लाने, मनरेगा व एमएलए लेड के कार्यों के साथ-साथ अन्य समस्त योजनाओं के कार्यों को समयवधि पूर्ण करने, मनरेगा अंतर्गत आगामी दिनों में पर्याप्त श्रम नियोजन हेतु अधिकाधिक कार्य स्वीकृत करवाने और ग्राम विकास अधिकारी को प्रतिदिन नरेगा कार्यस्थान पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि श्रमिकों को टास्क अनुरूप मजदूरी मिल सके। उन्होंने बैठक में तकनीकी सहायक रूपेन्द्र सिंह की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी जताते हुए उसे हटाने के निर्देश विकास अधिकारी को दिए। साथ ही कार्य के प्रति अरूचि दर्शाने वाले ग्राम सचिवों में 5 पीएसडी के ग्राम सचिव रविन्द्र को वर्ष 22-23 में एक भी परिवार के 100 दिवस पूर्ण ना करवाने को लेकर 17 सीसीए का नोटिस देने के निर्देश दिए। 2 बीजीएम ग्राम सचिव सोहन लाल दारा अपनी ग्राम पंचायत मे एक भी स्वीकृति जारी ना करने को लेकर चार्जशीट के निर्देश दिए। उन्होंने विकास अधिकारी पंचायत समिति घड़साना को अपनी पंचायत समिति अन्तर्गत विभिन्न जांचों को तीन दिवस में पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का कहा।
बैठक में अनूपगढ़ जिला के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल सोनी, जिला परिषद अधिशाषी अभियंता रमेश मदान, विकास अधिकारी शिवभगवान, पंचायत समिति के सहायक अभियंता एवं ग्राम पंचायत के सचिव एवं पंचायत समिति स्टाफ मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CEO Junaid inspected Gharsana Panchayat Committee
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shriganganagar, district council, ceo muhammad junaid, gram panchayat building, inspection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved