• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पशु विज्ञान केंद्र सूरतगढ़ द्वारा वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन के लाभ बताए गए

Benefits of scientific dairy management explained by Animal Science Center Suratgarh - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर । राजूवास बीकानेर के अंतर्गत कार्यरत पशु विज्ञान केंद्र सूरतगढ़ द्वारा वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। सर्वप्रथम क्षेत्रीय चारा केंद्र, सूरतगढ़ के निदेशक विजेंद्र कोली ने सेंट्रल फोर्डर स्टेशन, सूरतगढ़ द्वारा दी जाने वाले विभिन्न सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. राव-यधुमन केंद्रीय पशु प्रजनन फार्म सूरतगढ़ ने थारपारकर गाय की विशेषताओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ अरुण कुमार झीरवाल ने पशुपालन एवं प्रबंधन व विभिन्न गायों की नस्लो के बारे में विस्तार से जानकारियां दी। केंद्र के डॉ. मनीष कुमार सेन ने पशुओं में वैज्ञानिक आहार व्यवस्था, कृमीनाशक दवा एवं विभिन्न प्रकार की बीमारियां जैसे खुरपका-मुंहपका, गलघोटू, लंगड़ा बुखार, ब्रूसेलोसिस, रेबीज इत्यादि के के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय चारा केंद्र, सूरतगढ़ के सहयोग से निशुल्क ओट बीज वितरण किया गया और किसान कवि रीड़माल सिंह राठौड़ ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में कुल 57 पशुपालकों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Benefits of scientific dairy management explained by Animal Science Center Suratgarh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: benefits, of scientific dairy management, explained, by animal science center, suratgarh, sriganganagar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved