• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधानसभा आम चुनाव 2023 : सैक्टर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

Assembly General Election 2023: Training given to sector officers - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिये नियुक्त सैक्टर अधिकारियों के लिए शुक्रवार को सेठ जीएल बिहाणी एसडी पीजी कॉलेज श्रीगंगानगर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने कहा कि किसी भी चुनाव के लिए प्रशिक्षण महत्वपूर्ण होता है। चुनाव में लगे अधिकारी व कर्मचारी जितना अच्छा प्रशिक्षण लेंगे, चुनाव प्रक्रिया उतनी आसानी से पूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार शंका का मौके पर ही समाधान करें। चुनाव कार्यो को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए सेक्टर अधिकारी एक महत्वपूर्ण कडी के रूप में कार्य करते हैं। चुनाव का कार्य बहुत महत्वपूर्ण होता है, ऐसे कार्यो में सावधानीपूर्वक आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्यो को सम्पादित करें। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं सीईओ मुहम्मद जुनैद ने सेक्टर अधिकारियों के कार्यो की विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा निर्वाचन विभाग द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार सोनी, अशोक शर्मा, झम्मनलाल, राजेन्द्र छिंपा ने सेक्टर अधिकारियों को विस्तापूर्वक प्रशिक्षण दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Assembly General Election 2023: Training given to sector officers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sriganganagar, assembly general election, sector officers, training program, district collector, anshdeep, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved