• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधानसभा चुनाव : जिले के पात्र मतदाताओं को पहली बार मिली होम वोटिंग की सुविधा

Assembly elections: Eligible voters of the district got the facility of home voting for the first time. - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान निर्वाचन विभाग समावेशी एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिये प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव 2023 में होम वोटिंग की पहल की गई है। इसके तहत मंगलवार को जिले की 6 विधानसभाओं में पात्र मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा मिली। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी द्वारा घर-घर जाकर चिन्हित 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाताओं को होम वोटिंग की जानकारी दी गई। इस सुविधा का लाभ लेने का विकल्प चुनने वाले पात्र मतदाताओं के घर-घर जाकर होम वोटिंग करवाई जा रही है। पहले दिन जिले की 6 विधानसभाओं में पात्र मतदाताओं को होम वोटिंग सुविधा दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि होम वोटिंग सुविधा का लाभ देने के लिये मतदान दल जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार पात्र मतदाताओं के उनके घर तक पहुंचे। यहां सभी आवश्यक तैयारियों के बाद निर्वाचन प्रक्रिया के तहत बूथ बनाकर होम वोटिंग करवाई गई।
इसके तहत रायसिंहनगर विधानसभा में बूथ संख्या 19 के गांव 13 आरबी निवासी वरिष्ठ नागरिक अवतार सिंह आयु 92 वर्ष, बूथ संख्या 133 के गांव 18 पीटीडी-ए निवासी विशेष योग्यजन आत्मासिंह, बूथ संख्या 89 के गांव 17 टीके निवासी बनवारी आयु 98 वर्ष तथा विधानसभा श्रीकरणपुर में बूथ संख्या 46 के गांव 6 ओ-ए ढ़ाणी हाकमसिंह की निवासी मंजीता कौर आयु 82 वर्ष ने होम वोटिंग सुविधा के जरिए मतदान की गोपनीयता बनाये रखते हुए मतदान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Assembly elections: Eligible voters of the district got the facility of home voting for the first time.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shri ganga nagar, election commission of india, rajasthan election department, commitment, inclusive, fair elections, first time, state, initiative, home voting, assembly elections 2023, senior citizens, above 80 years, specially abled voters, more than 40 percent disability category, eligible voters, 6 assemblies, district, facility, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved