• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्मचारियों के बोनस भुगतान में विलंब पर रोष: निवर्तमान पार्षद ने नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Anger over delay in bonus payment to employees: Outgoing councilor submitted memorandum to Municipal Council Commissioner - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। नगर परिषद, श्रीगंगानगर में कार्यरत लगभग 20-22 पात्र कर्मचारियों को दीपावली पर्व 2025 के उपलक्ष्य में देय बोनस राशि का भुगतान अब तक न होने पर कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। इस संबंध में आज निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने नगरपरिषद आयुक्त रविन्द्र यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आयुक्त रविन्द्र यादव को बताया गया कि वित्त विभाग, राजस्थान सरकार के आदेशों के पालन में वर्ष 2024-25 के लिए दीपावली बोनस का भुगतान नगर परिषद के कर्मचारियों को किया जाना था। हालांकि, 20 से 22 कर्मचारी ऐसे हैं जो बोनस के लिए पात्र होते हुए भी आज दिनांक तक इससे वंचित हैं। शिष्टमंडल ने आयुक्त से मांग की है कि इन वंचित कर्मचारियों को बोनस राशि का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जावे ताकि उनके रोष को दूर किया जा सके। ज्ञापन सौंपने वाले शिष्टमंडल में निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि के अलावा, जिला वाल्मीकि सभा के पूर्व अध्यक्ष बसंत सारवाण, आदि धर्म समाज प्रचारक अशोक सुमाली, और अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुनील भाटिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anger over delay in bonus payment to employees: Outgoing councilor submitted memorandum to Municipal Council Commissioner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nagar parishad sri ganganagar, bonus payment delay, banti valmiki, municipal commissioner ravindra yadav, employee grievance, diwali bonus, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved