• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पशु आहार की आड़ में हो रही थी शराब की तस्करी, 62 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Alcohol was being smuggled under the guise of animal feed, illegal alcohol worth Rs 62 lakh seized, two accused arrested - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने पशु आहार की आड़ में की जा रही शराब तस्करी का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से करीब 62 लाख रुपये की पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब व अपराधियों की धरपकड़ के विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। राजियासर थाना प्रभारी हनुमान प्रसाद के नेतृत्व में एनएच 62 पर थाने के सामने नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया और तलाशी लेने पर उसमें भरे पशु आहार के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही शराब बरामद की गई। जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत 62 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए पंजाब के अमृतसर निवासी दो आरोपियों — जितेन्द्र सिंह उर्फ रमन पुत्र बलवंत सिंह (32 वर्ष) और शेर सिंह उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र स्वर्ण सिंह (30 वर्ष) — को गिरफ्तार किया है।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने शराब तस्करी में संलिप्तता कबूली है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Alcohol was being smuggled under the guise of animal feed, illegal alcohol worth Rs 62 lakh seized, two accused arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: alcohol, being, smuggled, guise of animal, feed, illegal, alcohol, seized, two accused, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved