• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सूरतगढ़ में कृषि मंत्री का छापा : 32 हजार कट्टे डीएपी जब्त, 50 करोड़ की कालाबाजारी का शक; कारोबारियों में हड़कंप

Agriculture Minister raid in Suratgarh: 32 thousand bags of DAP seized, suspicion of black marketing of 50 crores; panic among traders - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। राज्य के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने रविवार सुबह सूरतगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में खाद-बीज के एक बड़े गोदाम पर औचक छापा मारा। इस दौरान करीब 32 हजार कट्टे डीएपी (डाइ-अमोनियम फॉस्फेट) व अन्य उर्वरक बरामद किए गए, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 50 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह गोदाम IFFCO बाजार के नाम से संचालित है। मंत्री ने इस स्टॉक को संदिग्ध बताते हुए कालाबाजारी की आशंका जाहिर की। गोदाम में दबा रखा गया किसानों का हक का खाद
मंत्री डॉ. किरोड़ी मीणा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में उर्वरक का गोदाम में दबा रहना गंभीर मामला है। यह वही खाद है जो किसानों को पहले ही वितरित की जानी थी, लेकिन उसे जानबूझकर स्टॉक में रखा गया। इससे किसानों को समय पर खाद नहीं मिल सका और बिचौलियों को लाभ पहुंचाने की साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
छापेमारी के दौरान स्टॉक रजिस्टर, गोदाम के रिकॉर्ड जब्त किए गए। कृषि विभाग की टीमें वहीं रुककर दस्तावेजों की जांच में जुटी हैं। मंत्री ने कहा कि रिकॉर्ड मिलान से साफ होगा कि ये खाद आखिर किसानों तक क्यों नहीं पहुंचाई गई।
50 करोड़ की कालाबाजारी का अंदेशा
प्रारंभिक जांच के मुताबिक इस जब्त उर्वरक की कीमत 50 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस उर्वरक को कालाबाजारी कर महंगे दामों पर बेचने की योजना थी। गोदाम में पहले भी स्टॉक हेराफेरी व अनियमित भंडारण की शिकायतें मिल चुकी हैं। मंत्री की इस कार्रवाई के बाद सूरतगढ़ रीको क्षेत्र के खाद-बीज कारोबारियों में खलबली मच गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Agriculture Minister raid in Suratgarh: 32 thousand bags of DAP seized, suspicion of black marketing of 50 crores; panic among traders
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: agriculture minister, raid, suratgarh, 32 thousand, bags, dap, seized, suspicion, black marketing, panic, among, traders, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved