• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोबाईल वैन को एडीजे ने जिले में प्रचार-प्रसार हेतु हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ADJ flagged off the mobile van for promotion in the district - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर न्याय आपके द्वार की संकल्पना को सुनिश्चित करने के क्रम में सचल विधिक सेवा केन्द्र एवं मोबाईल वैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर में बुधवार को विधिक सेवा कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु आई। मोबाईल वैन के आगमन पर कर्मचारीगण, न्यायिक अधिकारी व अधिवक्तागण द्वारा मोबाईल वैन का स्वागत किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) रवि प्रकाश सुथार द्वारा मोबाईल वैन को हरी झंडी दिखाकर विधिक सेवा के प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि प्रकाश सुथार ने बताया कि यह मोबाईल वैन, सचल लोक अदालत, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, विधिक सेवा कार्यक्रमों एवं नालसा स्कीम की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु श्रीगंगानगर जिले के विभिन्न गॉंव-गॉंव व ढाणी-ढाणी में जाकर 10 सितम्बर 2025 से 10 अक्टूबर 2025 तक आमजन को जागरूक करने का प्रयास करेगी। उक्त मोबाईल वैन को तालुका सादुलशहर में 10 अक्टूबर 2025 को अंतिम शिविर के पश्चात हनुमानगढ़ न्यायक्षेत्र में प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया जायेगा। इस अवसर पर लीगल डिफेंस काउंसिल सिस्टम की ओर से अधिवक्ता नरपेण कम्बोज व करण ध्वन सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ADJ flagged off the mobile van for promotion in the district
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sriganganagar, rajasthan state legal services authority, jaipur, mobile van, district legal services authority, secretary ravi prakash suthar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved