• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कंज्यूमर केयर अभियान के तहत अनियमितता पर हुई कार्रवाई

Action taken on irregularities under Consumer Care Campaign - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कंज्यूमर केयर अभियान के तहत जिले में सोमवार को भी कार्यवाही जारी रही। कार्रवाई के दौरान एक मिष्ठान भण्डार पर अनियमितता पायी गई। इस पर नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर दण्डराशि राजकोष में जमा करवाई गई। विधिक माप विज्ञान अधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन व जन्माष्टमी पर्व पर मिठाई, सूखे मेवे व बेकरी उत्पादों के वजन में ख़ाली डिब्बे का वजन तौलने की तथा कम तौलने की ग़लत प्रथा पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले विभाग सचिव भास्कर सावंत के निर्देशन में व नियंत्रक राजेंद्र विजय के पर्यवेक्षण में राज्यभर में कंज्यूमर केयर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 व इसके अंतर्गत बनाए गए नियमों और डिब्बाबंद वस्तुएँ नियमों 2011 की पालना व प्रवर्तन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीगंगानगर ज़िला रसद कार्यालय के प्रवर्तन अधिकारी संदीप गौड़, प्रवर्तन निरीक्षक धर्मपाल व विधिक माप विज्ञान अधिकारी अमित चौधरी के संयुक्त जाँच दल द्वारा श्रीगंगानगर में फ़र्मों पर जाँच की गई। जाँच के दौरान बीकानेर मिष्ठान भण्डार पर अनियमितता पाई गई। इस पर नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर दण्डराशि राजकोष में जमा करवाई गई ।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान इन नियमों के तहत उलंघन करने वाली फ़र्मों के ख़िलाफ़ कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Action taken on irregularities under Consumer Care Campaign
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sriganganagar, consumer care campaign, legal metrology officer, amit chaudhary, rakshabandhan, janmashtami, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved