• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीगंगानगर में एसीबी की कार्रवाई : गर्भपात की सफाई की एवज में 3,500 रुपये रिश्वत लेते चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह रंगे हाथ गिरफ्तार

ACB action in Sri Ganganagar: Medical officer Dr. Mahendra Singh arrested red-handed while accepting a bribe - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर श्रीगंगानगर इकाई ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घड़साना (जिला श्रीगंगानगर) में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह को परिवादी से 3,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी श्रीगंगानगर को एक परिवादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार, परिवादी की पत्नी तीन माह की गर्भवती थी। बीमार होने पर जब उसे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घड़साना में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. महेन्द्र सिंह को दिखाया गया, तो डॉक्टर ने बताया कि बच्चा गर्भ में ही मर चुका है। इसके बाद डॉक्टर ने गर्भ की सफाई (अबॉर्शन/डीएनसी) करने की एवज में 4,000 रुपये की रिश्वत मांगी और राशि न देने पर इलाज करने से साफ मना कर दिया। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रेंज बीकानेर के उप महानिरीक्षक पुलिस नारायण टोगस के सुपरविजन में एक विशेष रणनीति तैयार की गई। एसीबी श्रीगंगानगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र कुमार और ब्यूरो स्टाफ ने जाल बिछाकर ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया।
आरोपी डॉ. महेन्द्र सिंह ने जैसे ही परिवादी से मोलभाव के बाद तय हुई 3,500 रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार की, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव तथा महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपी डॉक्टर से सघन पूछताछ और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। ब्यूरो द्वारा इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ACB action in Sri Ganganagar: Medical officer Dr. Mahendra Singh arrested red-handed while accepting a bribe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acbraidsriganganagar2026, doctorarrestedbriberygharsana, drmahendrasinghacb, rajasthanmedicaldepartmentcrime, anticorruptionbureaugharsana, hospitallootcaserajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved