• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीगंगानगर में MLA-कलेक्टर-ADM के बीच तीखी नोकझोंक; रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में प्रोटोकॉल को लेकर विवाद, VIDEO वायरल

A heated exchange between MLA, Collector, and ADM erupts in Sri Ganganagar; dispute over protocol at Run for Unity event, video goes viral - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर | सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में शनिवार को श्रीगंगानगर में बड़ा प्रशासनिक विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम स्थल गंगा सिंह चौक पर विधायक जयदीप बिहाणी, कलेक्टर डॉ. मंजू और ADM सुभाषचंद्र के बीच तीखी बहस हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक बिहाणी ने मंच पर ही ADM सुभाषचंद्र पर नाराजगी जताते हुए कहा— “घर जाओ… निकलो यहां से। तेरी औकात है क्या, जो मेरे को कह दे कि यहां नहीं रहना चाहता…” ADM ने जवाब में कहा कि वे स्वयं इस जिले में नहीं रहना चाहते और उनका ट्रांसफर कर दिया जाए, जिसके बाद हालात और गर्मा गए। बिहाणी बोले— ‘MLA क्या होता है, समझ लीजिए’
ADM के बाद विधायक सीधे कलेक्टर डॉ. मंजू से भी उलझ पड़े। कलेक्टर ने उनसे शांत होकर बात करने और हाथ नीचे रखने को कहा तो विधायक भड़क गए—“बोलने की तमीज सीखो। MLA क्या होता है, समझ लेना। प्रोटोकॉल में आपका CS भी मेरे सामने खड़ा होता है…”
कलेक्टर ने जवाब में कहा कि वे स्वयं आधे घंटे से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थीं, लेकिन विधायक अपनी बात पर अड़े रहे कि कोई अधिकारी समय पर नहीं पहुंचा।
कार्यक्रम में देरी पर शुरू हुआ विवाद
कार्यक्रम सुबह 10:15 बजे आयोजित था। विधायक जयदीप बिहाणी लगभग 10:35 बजे पहुंचे। उनका आरोप है कि कार्यक्रम प्रशासन की तरफ से था, लेकिन समय पर कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। उन्होंने सरदार पटेल और बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी, इस दौरान बच्चों सहित अन्य प्रतिभागी इंतजार करते रहे।
विधायक का दावा है कि उसी दौरान ADM पहुंचे और बातचीत में कहा कि वे गंगानगर में रहना ही नहीं चाहते। इसी बयान पर विधायक भड़क गए और विवाद बढ़ गया।उधर अधिकारी पक्ष का कहना है कि वे कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही मौके पर मौजूद थे।
वीडियो में दिखी बहस, समर्थकों को लेकर बाहर निकले विधायक
2 मिनट 3 सेकंड के इस वीडियो में विधायक, कलेक्टर और ADM के बीच हुए पूरे विवाद का हिस्सा दिखाई देता है। कलेक्टर द्वारा हाथ नीचे रखने का आग्रह करने पर विधायक कहते दिखे—“फालतू बकवास करने की जरूरत नहीं है।” इसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों से कहा— “चलो यहां से…”
विधायक के गंभीर आरोप : अधिकारी बीजेपी कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करते
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में विधायक बिहाणी ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा—“मैं सड़कछाप राजनीतिज्ञ नहीं हूं। राजनीति मेरा पेशा नहीं, शौक है। जनता की सेवा के लिए आया हूं और जनता के लिए बोलता रहूंगा।”
“जिला प्रशासन के कई अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं से तमीज से पेश नहीं आते। ये लोग समझ नहीं पा रहे कि जनता की सेवा करनी है या किसी पार्टी को नुकसान पहुंचाना है।”
“कुछ अधिकारी कांग्रेस के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं।” विधायक ने दावा किया कि उन्होंने इस पूरे विवाद की जानकारी प्रदेशाध्यक्ष, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ IAS अधिकारियों को दे दी है।
कलेक्टर पर आरोप : ‘कभी भी MLA से पहले कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं’
विधायक ने यह भी कहा कि कलेक्टर समय को लेकर हमेशा लापरवाही बरतती हैं—“आज का रिकॉर्ड देख लें, कलेक्टर कभी भी MLA से पहले कार्यक्रम स्थल नहीं पहुंचीं। न जाने किस ईगो में जी रही हैं। CS और DG से मिलकर आया हूं, उनसे ऊपर कोई नहीं। इतने बड़े अधिकारी भी सम्मान के साथ खड़े होते हैं।”
उन्होंने कहा कि ADM पहले से ही कलेक्टर से परेशान हैं, इसलिए ट्रांसफर की बात कर रहे थे।
अधिकारियों की चुप्पी, मामला उच्च स्तर तक पहुंचा
कलेक्टर और ADM की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि मामला अब राज्य सरकार के संज्ञान में पहुंच चुका है। कार्यक्रम की CCTV फुटेज चेक किए जाने की संभावना है, ताकि यह तय हो सके कि अधिकारी स्थल पर कब पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A heated exchange between MLA, Collector, and ADM erupts in Sri Ganganagar; dispute over protocol at Run for Unity event, video goes viral
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: exchange, mla, collector, adm, sri ganganagar, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved