• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीगंगानगर में नवम राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, पोषण रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश

9th National Nutrition Month Launched in Sri Ganganagar; Awareness Spread Through Nutrition Rally - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार तथा समेकित बाल विकास सेवाएं, राजस्थान जयपुर के क्रम में नवम राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इस वर्ष पोषण माह की मुख्य थीम “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” रखी गई है। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण, देखभाल और प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास के लिए समुदाय आधारित गतिविधियों का केंद्र बनाने तथा आमजन में सामूहिक जिम्मेदारी और स्वामित्व की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

जिले में नवम राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ बुधवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीगंगानगर ग्रामीण के सेक्टर 11-क्यू की मिर्जेवाला पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र मिर्जेवाला-सी से हुआ। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाई तथा हाथों में स्लोगन और पोस्टर लेकर पोषण जागरूकता रैली निकाली। रैली को महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक ऋषभ जैन एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी नवदीप कौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के बाद आंगनबाड़ी केंद्र मिर्जेवाला-सी परिसर में उपनिदेशक सहित अन्य कार्मिकों ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान समुदाय आधारित गतिविधियों के तहत एक गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म भी आयोजित की गई।
पांच प्रमुख थीम पर होंगी गतिविधियां
पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर पांच प्रमुख थीम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा पका हुआ एवं गर्म भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल्यावस्था विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मातृ स्वास्थ्य के लिए नकद हस्तांतरण जैसे विषय शामिल हैं।
इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और परिवारों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ समुदाय की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
ऑनलाइन डैशबोर्ड पर दर्ज होंगी गतिविधियां
उपनिदेशक ऋषभ जैन ने पोषण माह के दौरान सभी गतिविधियों को उत्साहपूर्वक आयोजित करने तथा इसमें सभी हितधारकों एवं आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों की ऑनलाइन डैशबोर्ड पर एंट्री सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले में पोषण माह के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रभावी निगरानी एवं समीक्षा हो सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-9th National Nutrition Month Launched in Sri Ganganagar; Awareness Spread Through Nutrition Rally
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national nutrition month 2026, poshan maah 2026, sriganganagar news, rajasthan news, women and child development department, anganwadi centre, hamari anganwadi hamari jimmedari, nutrition awareness, poshan rally, child nutrition, maternal health, early childhood development, pmmvy, pradhan mantri matru vandana yojana, community participation, nutrition rajasthan, anganwadi workers, sriganganagar rajasthan, child development, nutrition campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved