श्रीगंगानर। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान में 2 इनामी बदमाशों का एनकाउंटर किया गया हैं। यह एनकाउंटर पंजाब पुलिस ने किया है। खास बात ये है कि एनकाउंटर होने की जानकारी राजस्थान पुलिस को भी नहीं लगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के मुताबिक यह एनकांउटर फरार मोस्ट वाॅंटेड इनामी गैंगस्टर विक्की और प्रेम लाहोरिया का किया गया है। आरोपी विक्की नाभा जेल से फरार हुआ था। पंजाब पुलिस को काफी लंबे समय से इसकी तलाश थी। पंजाब पुलिस ने आरोपी पर लाखों रूपये को इनाम भी घोषित किया हुआ था। पंजाब पुलिस को आरोपी विक्की और प्रेम लाहोरिया के राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के हिंदुमलकोट थाना इलाके में अपने किसी परिचित के यहाँ होने की सूचना मिली थी। इस पर पंजाब पुलिस यहां आई।
जैसे ही पुलिस को विक्की के बारे में पता चला तो उन्होंने इसे पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और विक्की के बीच मुठभेड़ भी हुई। इस पर पंजाब पुलिस ने हिंदुमलकोट थाना इलाके के कोठा लंबी के पास यह एनकाउंटर कर दिया है। पंजाब पुलिस की ओर से विक्की गोंडर पर 10 लाख और प्रेम लाहोरिया पर 5 लाख का इनाम घोषित किया गया
था। आरोपी विक्की पंजाब पुलिस का फरार मोस्ट वाॅंटेड इनामी गैंगस्टर था।
खास बात ये है कि एनकांउटर किए जाने की खबर यहां की स्थानीय पुलिस को भी नहीं लग पाई। पुलिस को आरोपी की खबर एनकाउंटर होने के बाद चली। फिलहाल श्री गंगानगर एसपी और एसपी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस दोनों के शव लेकर अबोहर आ गई और अस्तपाल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
ट्रक चालक को अगवा कर मारपीट के मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार
बावरिया गैंग के तीन शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, 10 लाख की 10 चेन बरामद
बागपत में दो लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
Daily Horoscope