• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उन्नत उत्पादन के लिए किसानों को प्रशिक्षित करेंगे-प्रभुलाल सैनी

Train the farmers For advanced production said Prabulal Saini - Sirohi News in Hindi

सिरोही। प्रदेश के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी एवं मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन आज माउंट आबू के दौरे पर रहे। वहां उन्होंने एक होटल के सभागार में आयोजित कृषि के नए आयाम विषय पर राजस्थान व मध्यप्रदेश के कृषि विभागों की संयुक्त बैठक में भाग लिया और दोनों प्रदेशों के मंत्रियों ने कृषि के विषय में विस्तार ने चर्चा की। कृषि, पशुपालन, मतस्य विभाग मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि किसानों की ओर से उन्नत उत्पादन को उच्च गुणवत्ता के बीज स्वयं के स्तर पर तैयार करने को प्रशिक्षित कर उन्हें प्रोत्साहन किया जाएगा। पशुधन को बढ़ावा, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि की नई तकनीकों अपनाया जाएगा। बाजार मुहैया कराने को राज्य में 21 नई मण्डिया स्थापित की जा रही हैं। वही खेती की आमदनी व गुणवत्ता बढ़ाने को कृषि की नई तकनीक व विधा को जरूरतमंद किसानों तक पहुंचाने के लिए पंचायत मुख्यालयों पर प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था की जाएगी। जिनमें फसल उत्पादन में नए कीर्तिमान अर्जित करने वाले काश्तकारों को प्रशिक्षण देने को प्रोत्साहित किया जाएगा। जिनके अनुभवों का लाभ अन्यों को मिल सके। जैतून, खजूर, अनार, नींबू, अमरूद, आम, गेहूं, जीरा, लहुसन, अजवाइन, बाजरा, ग्वार से लेकर विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन राज्य की आर्थिक तस्वीर बदल देगा। कृषि मंत्री सैनी ने कहा कि कृषकों को अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति देने को राज्य में व्यापक स्तर पर सौर ऊर्जा का विकास किया जा रहा है। कृषि यंत्रीकरण, मृदा परीक्षण की प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। सूक्ष्म सिंचाई, पैकेज ऑफ प्रैक्टिकल से लेकर हाइटेक सेंटर बनाए जा रहे हैं। पूर्व के इतिहास को देखते हुए राज्य में अधिकतर समय प्राकृतिक आपदाओं, अतिवृष्टि, अनावृष्टि, ओलावृष्टि आदि से जो फसली नुकसान हो था, इस समस्या से उबारने को फसल बीमा योजना को और सरलीकरण व कारगर बनाने पर बल दिया जाएगा।
बैठक में गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासीए विधायक समाराम गरासिया, जगसीराम कोली, जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी समेत बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Train the farmers For advanced production said Prabulal Saini
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: train the farmers for advanced production, prabulal saini, sirohi, \r\nprabhulal saini, agriculture minister of rajasthan state, madhya pradesh agriculture minister gaurishankar bisen, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sirohi news, sirohi news in hindi, real time sirohi city news, real time news, sirohi news khas khabar, sirohi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved