• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिरोही मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Sirohi Medical College Principal Arrested Red-Handed While Accepting a Bribe of 50,000 - Sirohi News in Hindi

सिरोही। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जयपुर की टीम ने गुरुवार को भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, सिरोही के प्रिंसिपल श्रवण मीना को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता कॉलेज हॉस्टल मेस का ठेकेदार है। उसने बताया कि उसके बिल पास करने और कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करने के बदले प्रिंसिपल द्वारा 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत की जांच के बाद आज एसीबी की एसआईयू टीम ने उप महानिरीक्षक अनिल कयाल के निर्देशन और एएसपी संदीप सारस्वत के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की। इसी दौरान प्रिंसिपल श्रवण मीना को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sirohi Medical College Principal Arrested Red-Handed While Accepting a Bribe of 50,000
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sirohi medical college, principal, arrested, red-handed, accepting, bribe, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sirohi news, sirohi news in hindi, real time sirohi city news, real time news, sirohi news khas khabar, sirohi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved