• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिरोही जिला प्रभारी मंत्री के. के. विश्नोई ने प्रेसवार्ता में राज्य सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियां बताई

Sirohi District In-Charge Minister K.K. Vishnoi presented the state governments two-year achievements in a press conference. - Sirohi News in Hindi

सिरोही। राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर सिरोही जिला प्रभारी मंत्री के. के. विश्नोई ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता की। प्रभारी मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है। राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है और सरकार की प्रत्येक घोषणा, निर्णय एवं योजनांए हर वर्ग की उन्नति पर आधारित है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के दो वर्ष सुशासन, विकास और विश्वास के दो वर्ष हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान 11 राष्ट्रीय योजनाओं में प्रथम स्थान पर है। 5 योजनाओं में द्वित्तीय स्थान पर है, वहीं 9 योजनाओं में तृतीय स्थान पर है। राज्य सरकार के लिए जन स्वास्थ्य केवल एक नीति नहीं, एक संकल्प है। राज्य में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ाते हुए 132 नए पैकेज जोड़े गये हैं और अब तक 35 लाख से अधिक लाभार्थियों को 6 हजार 860 करोड़ रूपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। मां वाउचर योजना के तहत 2 लाख 26 हजार सोनोग्राफी की गई है। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने के लिए व राज्य को हरा भरा बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान (हरियालो राजस्थान) अभियान संचालित कर 2 वर्ष में 20 करोड़ पौधे लगाए गए हैं।
विश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 2 साल में ही 1 हजार 640 गांवों को सड़कों से जोडा जा चुका है। सरकार ने पिछले 2 साल में प्रदेश के बिजल उत्पादन क्षमता में 6 हजार 363 मेगावाट क्षमता की वृद्धि की है। उन्होंने बताया कि सिरोही जिले में 13 दिसम्बर, 2023 से अब तक जल प्रबन्धन के तहत 111 लाख रूपये व्यय कर खेतों में 306 किमी पाइपलाइन बिछाकर 1105 किसानों को लाभान्वित किया गया। वर्षा जल संरक्षण हेतु 70 फॉर्म पोण्ड़ का निर्माण किया गया। जानवरों से फसल के नुकसान को रोकने के लिए कृषकों के खेतो पर 100 रु. प्रति मीटर अधिकतम 400 मीटर प्रति कृषक की दर से कृषकों के खेतों पर 341456 मीटर की तारबन्दी स्थापित। इसके लिए करीब 380.14 लाख रु. का अनुदान दिया गया, 918 किसानों को लाभान्वित किया गया। कृषि यंत्र एवं पौध संरक्षण यंत्र में 782 किसानों को लाभान्वित किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी समय में भी राज्य सरकार संकल्प पत्र के समस्त वादों का पुरा करेगी और जनता की अपेक्षा के अनुरूप राज्य की प्रगति के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
प्रेसवार्ता के दौरान विधायक समाराम गरासिया, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवरान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल एवं मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sirohi District In-Charge Minister K.K. Vishnoi presented the state governments two-year achievements in a press conference.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sirohi, minister kk vishnoi, prime minister narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sirohi news, sirohi news in hindi, real time sirohi city news, real time news, sirohi news khas khabar, sirohi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved