• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र घोटाला : स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश पर एसओजी को भेजा गया पत्र, 5177 प्रमाण पत्र पाए गए संदिग्ध

Fake Disability Certificate Scam in Sirohi: Letter sent to SOG on the instructions of Health Minister Gajendra Singh Khinvsar, 5177 certificates found suspicious - Sirohi News in Hindi

जयपुर। सिरोही जिले में वर्ष 2019 से जनवरी 2024 के बीच दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने में हुई अनियमितता को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश पर प्रकरण दर्ज करने के लिए एसओजी को पत्र लिखा गया है। प्रकरण में दोषी अधिकारियों-कार्मिकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। निदेशक जनस्वास्थ्य डाॅ. रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि सिरोही में 10 मार्च, 2019 से 15 जनवरी, 2024 तक डाॅ. राजेश कुमार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इस अवधि में जिले में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने की शिकायतें सामने आई थीं, जिस पर एक कमेटी गठित कर जांच की गई थी। जांच के अनुसार तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यकाल में कुल 7613 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये गये, इनमें से माइग्रेटेड आवेदन के आधार पर 5177 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये गये हैं, जो एक मात्र विशेषज्ञ चिकित्सक के द्वारा जारी किये गये हैं, जो संदेहास्पद एवं कूटरचित हैं। साथ ही सभी प्रमाण पत्रों पर पूर्व सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार के हस्ताक्षर नहीं होकर डॉ. सुशील परमार के हस्ताक्षर से जारी किये गये हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक एसओजी को प्रकरण भिजवाकर कार्रवाई हेतु लिखा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fake Disability Certificate Scam in Sirohi: Letter sent to SOG on the instructions of Health Minister Gajendra Singh Khinvsar, 5177 certificates found suspicious
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, sirohi, disability certificate, minister gajendra singh khinvsar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sirohi news, sirohi news in hindi, real time sirohi city news, real time news, sirohi news khas khabar, sirohi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved